CSBC Bihar Constable Result: सीएसबीसी बिहार कांस्टेबल भर्ती का परिणाम जारी, इतने उम्मीदवार हुए चयनित
CSBC Bihar Constable Result: बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 2020 की मेरिट सूची अब आधिकिरिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। मेरिट सूची में उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CSBC Bihar Constable Result: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार (CSBC) ने बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 2020 के अंतिम परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को बीते दिन शुक्रवार 02 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...
CSBC Bihar Constable Result: कब हुई पीईटी?
केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार द्वारा कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से लेकर 8 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। परीक्षा में कुल 34,090 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। वहीं, कुल 18,323 अंतिम परिणाम में चयनित किए गए हैं।
CSBC Bihar Constable Result: मेरिट सूची जारी
बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 2020 की मेरिट सूची अब आधिकिरिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। मेरिट सूची में उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। इसके साथ ही केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड ने श्रेणी वार कटऑफ भी जारी कर दिए हैं। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है।
CSBC Bihar Constable Result: इतने उम्मीदवारों का होगा चयन
केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड द्वारा आयोजित बिहार कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल 8415 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन लिखित, परीक्षा, पीएसटी और पीईटी के माध्यम से होगा।
CSBC Bihar Constable Result: कैसे चेक करें परिणाम?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
- आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।