{"_id":"63cfa8f3fec24f53b7195c5c","slug":"crpf-recruitment-2023-registration-last-date-soon-apply-online-at-crpf-gov-in-2023-01-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CRPF Recruitment 2023: सीआरपीएफ में 1458 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्दी कर लें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
CRPF Recruitment 2023: सीआरपीएफ में 1458 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्दी कर लें आवेदन
Tue, 24 Jan 2023 03:16 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 24 Jan 2023 03:16 PM IST
सार
CRPF Recruitment 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) और हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा समाप्त हो रही है।
विज्ञापन
crpf recruitment सीआरपीएफ भर्ती २०२३
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
CRPF Recruitment Registration Last Date 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) और हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा समाप्त हो रही है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 04 जनवरी, 2023 से सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जारी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि कल यानी 25 जनवरी, 2023 तक है।
विज्ञापन
CRPF Post Details भर्ती विवरण
इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 04 जनवरी, 2023 से सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी, 2023 है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1458 पदों को भरना है, जिनमें से 143 रिक्तियां एएसआई (स्टेनो) के पद के लिए और 1315 हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) पदों के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
crpf recruitment सीआरपीएफ भर्ती २०२३
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
CRPF Age Limit आयु-सीमा
सीआरपीएफ की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 25 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
शैक्षिक योग्यता
शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट (10+2 या समकक्ष परीक्षा) उत्तीर्ण होना चाहिए।
इतना होगा वेतन
-
असिस्टेंट सब इंसेक्टर स्टेनो के पद चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 05 के तहत 29200 से 92300 रुपये का वेतन मिलेगा।
-
हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 04 के तहत 25500 से लेकर 81100 रुपये का वेतन मिलेगा।