{"_id":"61ca9a56c2f13b0fd6088ace","slug":"coast-guard-ac-admit-card-2021-indian-coast-guard-released-admit-card-for-the-recruitment-exam-of-assistant-commandant-sarkari-naukri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coast Guard AC Admit Card 2021: भारतीय तटरक्षक असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Coast Guard AC Admit Card 2021: भारतीय तटरक्षक असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें
Tue, 28 Dec 2021 10:32 AM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:32 AM IST
सार
Coast Guard AC Admit Card 2021: जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आ जारी किया है, वह भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Coast Guard AC Admit Card 2021
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
Coast Guard AC Admit Card 2021: भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने असिस्टेंट कमांडेंट (समूह ए गैजेटेड ऑफिसर) भर्ती की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आ जारी किया है, वह भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) की आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले भारतीय तटरक्षक ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन में प्रवेश पत्र को जारी करने की तारीखों का एलान किया था।
विज्ञापन
कब आयोजित होगी परीक्षा?
खबरों के मुताबिक भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) असिस्टेंट कमांडेंट (समूह ए गैजेटेड ऑफिसर) भर्ती की परीक्षा जनवरी 2022 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में मानसिक क्षमता परीक्षण / संज्ञानात्मक योग्यता परीक्षण और चित्र धारणा और ग्रुप डिस्कशन (पीपी और डीटी) के पैटर्न पर सवाल होंगे।
विज्ञापन
Coast Guard AC Admit Card 2021: महत्वपूर्ण तारीखें
1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 6 दिसंबर 2021
2. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 17 दिसंबर 2021
3. परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 28 दिसंबर 2021
4. परीक्षा की तारीख- जनवरी 2022 (अस्थाई)
परीक्षा के लिए दिशानिर्देश
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा का प्रवेश पत्र एक अहम दल्तावेज है, बिना इसके किसी को भी परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने साथ परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की दो कॉपी, अपनी दो तस्वीर नीले बैकग्राउण्ड में (3 महीने से पुरानी नहीं) लेकर आएं। परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचें।
विज्ञापन
परीक्षा इन केंद्रों पर आयोजित होगी
1. भारतीय तटरक्षक जिला मुख्यालय संख्या -11, चौथी मंजिल, एमपीटी पुरानी इमारत, मोरमुगाओ हार्बर, गोवा - 403803
2. कोस्ट गार्ड स्टोर डिपो, सीजी कॉम्प्लेक्स, कलमंदपम पुलिस स्टेशन के पास, जीएम पेट्टई रोड, रॉयपुरम, चेन्नई - 600013
3. तटरक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय (उत्तर पूर्व), सिंथेसिस बिजनेस पार्क, छठी मंजिल, श्राची बिल्डिंग, न्यू टाउन, राजारहाट, कोलकाता - 700161
4. तटरक्षक चयन बोर्ड, सी-1, इंडस वैली पब्लिक स्कूल के पास, सेक्टर-62, नोएडा, यूपी - 201309
कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) की आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे असिस्टेंट कमांडेंट (समूह ए गैजेटेड ऑफिसर) भर्ती की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।
4. इस पेज पर मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र आ जाएगा।
6. इसे चेक कर लें और डाउनलोड भी कर लें।