Coal India MT Recruitment 2023: कोल इंडिया लिमिटेड में निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन की पात्रता और शर्तें
CIL MT Recruitment 2023: कोल इंडिया लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 13 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CIL MT Recruitment 2023: कोल इंडिया लिमिटेड में खनन, सिविल और भूविज्ञान विषयों में मैनेजमेंट ट्रेनी के 560 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 13 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार GATE-2023 स्कोर के आधार पर कोल इंडिया (CIL) मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अक्तूबर 2023 शाम छह बजे तक है।
CIL Recruitment आयु सीमा
कोल इंडिया लिमिटेड की इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18-30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा आयु में छूट सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी।
CIL MT Recruitment आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1180 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी,पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से या ऑफलाइन मोड ई चालान से भी किया जा सकता है।
CIL Recruitment शैक्षणिक योग्यता
-
खनन / सिविल ट्रेड के लिए- उम्मीदवारों के पास 60% अंकों के साथ संबंधित शाखा में इंजीनियरिंग डिग्री बीई / बी.टेक / बी.एससी इंजीनियरिंग होनी चाहिए। एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 55% अंक होने चाहिए।
-
भूविज्ञान के लिए- उम्मीदवारों के पास एम.एससी. / एम.टेक. भूविज्ञान या अनुप्रयुक्त भूविज्ञान (Applied Geology) / भूभौतिकी या अनुप्रयुक्त भूभौतिकी (Applied Geophysics) में न्यूनतम 60% अंकों के साथ होना चाहिए। इसके अतिरिक्त GATE 2023 स्कोर कार्ड आवश्यक है।
Coal India MT Recruitment चयन प्रक्रिया
-
GATE-2023 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
-
दस्तावेज सत्यापन (डीवी)
-
चिकित्सा परीक्षण (एमई)