फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CMPFO Recruitment 2025: Apply for 115 Stenographer and Social Security Assistant post, details here

CMPFO Recruitment: कोयला खान में स्टेनोग्राफर, सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट की भर्ती; 12वीं पास करें आवेदन

Sun, 26 Jan 2025 12:34 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 26 Jan 2025 12:34 PM IST
सार

CMPFO Jobs 2025: कोयला खान भविष्य निधि संगठन ग्रुप सी में स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 और सामाजिक सुरक्षा सहायक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
CMPFO Recruitment 2025: Apply for 115 Stenographer and Social Security Assistant post, details here
CMPFO Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

CMPFO Recruitment 2025: कोयला खान भविष्य निधि संगठन (CMPFO) स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 और सामाजिक सुरक्षा सहायक (SSA) सहित ग्रुप 'सी' के 115 पदों पर निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है।

विज्ञापन


सीएमपीएफओ भर्ती 2025 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 115 पदों को भरना है। इसमें ग्रुप-सी स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के लिए 11 पद और सामाजिक सुरक्षा सहायक के लिए 104 पद शामिल है।

विज्ञापन


स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के लिए योग्यता

अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा/इंटरमीडिएट या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए तथा शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट और टाइपराइटिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।

सामाजिक सुरक्षा सहायक के लिए योग्यता

अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति होनी चाहिए।

सीएमपीएफओ भर्ती 2025 में चयनित उम्मीदवारों को भारत में कहीं भी संगठन के किसी भी कार्यालय में तैनात किया जा सकता है। उम्मीदवारों को प्रारंभिक पोस्टिंग के लिए तीन पसंदीदा स्टेशन चुनने की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि, चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग नियुक्ति प्राधिकारी के विवेक पर निर्भर होगी।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट भर्ती पोर्टल पर जाएं।
  • अब अपना व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करके खाता बनाने के लिए "रजिस्टर" बटन पर क्लिक करें।
  • पंजीकृत होने के बाद, अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र और पहचान प्रमाण सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • सभी जानकारी की समीक्षा करें और अपना आवेदन जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed