CISF Skill Test: एएसआई स्टेनो और अन्य पदों के लिए सीआईएसएफ स्किल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, ये है सीधा लिंक
CISF Skill Test Date 2024: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने एएसआई/स्टेनो और हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल 2022 सहित विभिन्न पदों के कौशल परीक्षण के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
विस्तार
CISF Skill Test Admit Card 2024: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने एएसआई/स्टेनो और हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल 2022 सहित विभिन्न पदों के कौशल परीक्षण (CISF Skill Test) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपनी पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट - cisfrectt.cisf.gov.in पर लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CISF Skill Test Date: इस दिन से शुरू होगा स्किल टेस्ट
स्किल टेस्ट 29 जनवरी से 7 फरवरी 2024 तक आयोजित किया जाएगा। अधिसूचना में कहा गया है, "सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके उपरोक्त वेबसाइट से कौशल परीक्षा में उपस्थित होने के लिए ई-एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले लें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने ई-प्रवेश पत्र में उल्लिखित स्थान पर रिपोर्टिंग समय का सख्ती से पालन करें और ई-प्रवेश पत्र में उल्लिखित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं। कौशल परीक्षण केंद्र में बदलाव के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।"
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण
जिन भी उम्मीदवारों का चयन हुआ है, वे कौशल परीक्षण में शामिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं :
- आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
- "Login" लिंक पर क्लिक करें और संबंधित पद के एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं।
- अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड खुलकर आएगा, इसे जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट अवश्य लें।