फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CISF Constable Driver PET/PST Admit Card out at cisfrectt.cisf.gov.in; Link here to download

CISF Admit Card: सीआईएसएफ कांस्टेबल ड्राइवर के फिजिकल टेस्ट का प्रवेश पत्र जारी; जानें डाउनलोड करने का तरीका

Wed, 10 Sep 2025 07:48 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 10 Sep 2025 07:48 PM IST
सार

CISF Constable Physical Admit Card: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के शारीरिक परीक्षण का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण 15 सितंबर, 2025 से शुरू होने वाला है।
 

विज्ञापन
CISF Constable Driver PET/PST Admit Card out at cisfrectt.cisf.gov.in; Link here to download
सीआईएसएफ - फोटो : एएनआई

विस्तार

CISF Constable Driver PET/PST Admit Card: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षा/शारीरिक मानक परीक्षण का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। पात्र एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in. पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


जो भी उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के पूर्व के चरणों में शामिल हुए थे और शारीरिक परीक्षण में शामिल होने के योग्य हैं, वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

CISF Constable Driver Physical Test Date: 15 सितंबर से शुरू होगा शारीरिक परीक्षण


परीक्षण में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ-साथ वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि) भी लाना होगा। प्रवेश पत्र में परीक्षण का स्थान, रिपोर्टिंग का समय, पता और परीक्षण दिवस से जुड़े दिशानिर्देश शामिल होंगे। शारीरिक परीक्षण की शुरुआत 15 सितंबर, 2025 से होने वाली है।

  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षा/शारीरिक मानक परीक्षण का आयोजन 15 सितंबर से किया जाएगा।
  • कांस्टेबल ट्रेड्समैन के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा/शारीरिक मानक परीक्षण का आयोजन 26 सितंबर से किया जाएगा।

शारीरिक मानक (Physical Standards)

सामान्य, एससी और ओबीसी वर्ग (कुछ राज्यों को छोड़कर) के उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 167 सेमी होनी चाहिए और सीने का माप 80–85 सेमी होना चाहिए, जिसमें 5 सेमी का फुलाव जरूरी है। पहाड़ी इलाकों के उम्मीदवार (जैसे गढ़वाली, गोरखा, मराठा, उत्तर-पूर्वी राज्य, जम्मू-कश्मीर आदि) के लिए न्यूनतम लंबाई 160 सेमी और सीने का माप 78–83 सेमी (5 सेमी विस्तार) होना चाहिए। अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 160 सेमी और सीने का माप 76–81 सेमी (5 सेमी विस्तार) निर्धारित है। केवल वही उम्मीदवार आगे बढ़ सकते हैं, जो इन ऊँचाई और सीने के माप की शर्तों को पूरा करते हैं।
 

विज्ञापन

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

इस चरण में उम्मीदवारों को तीन कार्य पूरे करने होंगे - 800 मीटर की दौड़ 3 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी, 11 फीट लंबी कूद (3 प्रयासों में) लगानी होगी और 3 फीट 6 इंच ऊंची कूद (3 प्रयासों में) करनी होगी।
 

दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों को अपने आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। इसमें 10वीं पास का प्रमाण पत्र या जन्मतिथि प्रमाण, वैध ड्राइविंग लाइसेंस (HMV/LMV), जाति प्रमाण पत्र, पहाड़ी क्षेत्र का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और अन्य सहायक दस्तावेज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed