फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CISF ASI Recruitment 2021 for 690 vacancies, apply at cisf.gov.in, details here

CISF ASI Recruitment 2021: 690 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों के लिए अधिसूचना जारी, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि

Tue, 05 Jan 2021 05:54 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 05 Jan 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
CISF ASI Recruitment 2021 for 690 vacancies, apply at cisf.gov.in, details here
jobs shimla

CISF ASI Recruitment 2021: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर भर्तियां लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जाम (LDCE) के जरिए होगी। कुल रिक्तियों की संख्या 690 है, जिनके लिए अभ्यर्थी  5 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों ने हेड कांस्टेबल / जीडी कांस्टेबल / ट्रेड्समैन और कांस्टेबल के रूप में 5 साल की संयुक्त नियमित सेवा पूरी की है, वे इस भर्ती परीक्षा में बैठ सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र 35 साल मांगी गई है। एससी/एसटी अभ्यर्थियों को  आयु सीमा में छूट दी गई है। इन रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें। इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशियेंसी टेस्ट व मेडिकल टेस्ट के जरिए होगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 : बेरोजगार तैयार रहें... इस साल MPPSC की ये 12 भर्ती परीक्षाएं होंगी, जानें डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन



आधिकारिक वेबसाइट
cisf.gov.in

इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cisf.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां
-आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 5 फरवरी
-संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि : 12 फरवरी
CISF SSG नोएडा में सेवा रिकॉर्ड की जांच पूरी: 12 मार्च

आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed