फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CIMFR Recruitment 2022 Central Institute of Mining and Fuel Research invites application on various posts, know how to apply here sarkari naukri

CIMFR Recruitment 2022: केंद्रीय खनन और ईंधन अनुसंधान संस्थान में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन का तरीका

Wed, 26 Jan 2022 06:31 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 26 Jan 2022 06:31 PM IST
सार

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू में किए गए प्रदर्शन के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु-सीमा पदों के अनुसार है। 

विज्ञापन
CIMFR Recruitment 2022 Central Institute of Mining and Fuel Research invites application on various posts, know how to apply here sarkari naukri
सरकारी नौकरियां - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

CIMFR Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है।  केंद्रीय खनन और ईंधन अनुसंधान संस्थान (Central Institute of Mining and Fuel Research) ने विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट cimfr.nic.in पर जाकर 24 फरवरी तक अपना आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


CIMFR Recruitment 2022: भर्ती का विवरण

कुल पदों की संख्या- 68

प्रोजेक्ट असिस्टेंट के लिए पदों की संख्या- 38
प्रोजेक्ट एसोसिएट-1 के लिए पदों की संख्या- 28 
प्रोजेक्ट एसोसिएट-2 के लिए पदों की संख्या- 2

CIMFR Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू में किए गए प्रदर्शन के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु-सीमा पदों के अनुसार है। 
विज्ञापन


प्रोजेक्ट असिस्टेंट- 21 से 50 वर्ष के बीच
प्रोजेक्ट एसोसिएट-1- 21 से 35 वर्ष के बीच
प्रोजेक्ट एसोसिएट-2- 21 से 35 वर्ष के बीच

CIMFR Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा/इंजीनियरिंग/मास्टर डिग्री/बीएससी/बीई/बीटेक या इसके समान शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


CIMFR Recruitment 2022: कितना मिलेगा वेतन

प्रोजेक्ट असिस्टेंट- 20 हजार
प्रोजेक्ट एसोसिएट-1- 25 हजार
प्रोजेक्ट एसोसिएट-2- 28 हजार

CIMFR Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cimfr.nic.in पर जाकर सभी दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed