फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CHSL Skill Test 2019 Result released on ssc.nic.in know how to check sarkari result

CHSL Skill Test 2019 Result: एसएससी ने जारी किया सीएचएसएल 2019 स्किल टेस्ट का परिणाम, ऐसे देखें

Mon, 28 Feb 2022 09:31 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 28 Feb 2022 09:31 PM IST
सार

CHSL Skill Test 2019 Result: सीएचएसएल स्किल टेस्ट 2019 के परिणामों के अनुसार कुल 13,088 उम्मीदवारों का अंतरिम रूप से चयन किया गया है। अब सभी चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज के सत्यापन की प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
CHSL Skill Test 2019 Result released on ssc.nic.in know how to check sarkari result
CHSL Skill Test 2019 Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CHSL Skill Test 2019 Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीएचएसएल स्किल टेस्ट 2019 के परिणाम जारी कर दिए हैं। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

CHSL Skill Test 2019 Result: जल्द होगी दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 
सीएचएसएल स्किल टेस्ट 2019 के परिणामों के अनुसार कुल 13,088 उम्मीदवारों का अंतरिम रूप से चयन किया गया है। अब सभी चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज के सत्यापन की प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए तारीख और स्थान से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग की ओर से जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट के लिए इसपर नजर बनाकर रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CHSL Skill Test 2019 Result: कैसे डाउनलोड करें परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट  ssc.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सीएचएसएल 2019 स्किल टेस्ट के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी। 

4. इसमें Ctrl + f मदद से अपना रोल नंबर और नाम खोजे। 

5. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन

CHSL Skill Test 2019 Result: नवंबर, 2021 में हुई थी परीक्षा
एसएससी सीएचएसएल स्किल टेस्ट का आयोजन बीते साल 3 नवंबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर  किया गया था। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को पोस्टल असिस्टेंट, शॉर्टिंग असिस्टेंट, जूनियर सचिवालय सहायक, डीईओ और एलडीसी आदि के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed