फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CGPSC State Service Mains 2023 registration deadline today at psc.cg.gov.in; link here

CGPSC State Service Mains: छत्तीसगढ़ मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि; अभी यहां से करें पंजीकरण

Thu, 02 May 2024 11:45 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 02 May 2024 11:45 AM IST
सार

CGPSC State Service Mains 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज मई को समाप्त कर देगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन
CGPSC State Service Mains 2023 registration deadline today at psc.cg.gov.in; link here
CGPSC State Service Mains - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

CGPSC State Service Mains 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज, 2 मई को समाप्त कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- (psc.cg.gov.in.) के माध्यम से अपना आवेदवन पत्र जमा कर सकते हैं। करेक्शन विंडो 3 से 7 मई, 2024 तक खुलेगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य राज्य सेवा परीक्षा 2023 के माध्यम से कुल 242 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन


आयोग परीक्षा तिथि से दस दिन पहले सीजीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड जारी करेगा। सीजीपीएससी एसएसई 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड सहित अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।
विज्ञापन


सीजीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को आयोजित की गई थी। अब प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में उपस्थित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को पद के आधार पर प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

आवेदन शुल्क
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को सीजीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा 2023 में उपस्थित होने के लिए 400 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। छत्तीसगढ़ से संबंधित उम्मीदवारों के लिए, कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाना चाहिए।

CGPSC State Service Mains 2023: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (psc.cg.gov.in.) पर जाएं।
  • होमपेज पर एसएसई मेन्स 2023 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगइन करें और फॉर्म भरें।
  • आवश्यक विवरण भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म जमा कर दें। 
  • आगे की आवश्यकता के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed