फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CGPSC SSE Prelims result Out at psc.cg.gov.in; here’s direct link to check

CGPSC SSE Prelims: छत्तीसगढ़ एसएसई प्रीलिम्स का जारी, मुख्य परीक्षा के लिए 3737 अभ्यर्थी चयनित

Wed, 12 Mar 2025 01:21 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 12 Mar 2025 01:21 PM IST
सार

CGPSC SSE Prelims Result: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया है, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
CGPSC SSE Prelims result Out at psc.cg.gov.in; here’s direct link to check
CGPSC SSE Prelims 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

CGPSC SSE Prelims Result Out: सीजीपीएससी (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (psc.cg.gov.in) के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। भर्ती अभियान का लक्ष्य 246 रिक्तियों को भरना है। परिणाम और कट-ऑफ आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 का पूरा परिणाम, जिसमें अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक, नाम, जन्मतिथि और वर्गवार/उपवर्गवार कट-ऑफ अंक शामिल हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

मुख्य परीक्षा के लिए 3737 अभ्यर्थी चयनित

परीक्षा परिणाम के आधार पर, राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 के लिए कुल 3737 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। पहले यह संख्या 3690 निर्धारित थी, लेकिन वर्गवार/उपवर्गवार अर्ह अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर यह बढ़कर 3737 हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जून में होगी मुख्य परीक्षा

चयनित अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा 26, 27, 28 और 29 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी आयोग द्वारा जल्द ही जारी की जाएगी।

Trending Videos



महत्वपूर्ण तिथियां

यूकेपीएससी लेक्चरर भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2024 से शुरू होगी और 30 दिसंबर 2024 तक चलेगी, जो अंतिम तिथि परीक्षा शुल्क भुगतान के लिए भी है। आवेदक 2 जनवरी 2025 तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी, जबकि मुख्य परीक्षा 26 से 29 जून 2025 के बीच होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से पहले उपलब्ध करा दिए जाएंगे, और परिणाम 12 मार्च 2025 को घोषित किया जाएगा।

परिणाम ऐसे करें चेक 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, परिणाम पर जाएं।
  • इसके बाद, परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब परिणाम डाउनलोड करें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed