फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CGPSC Recruitment 2021 Assistant Professor post open check complete details here

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग: सहायक प्रोफेसर की रिक्तियों के लिए 15 जून को इंटरव्यू

Wed, 02 Jun 2021 02:25 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 02 Jun 2021 02:25 PM IST
सार

  • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सहायक प्रोफेसर की रिक्तियों के लिए 14 जून को दस्तावेज सत्यापन और 15 जून को इंटरव्यू आयोजित कर रहा है।

विज्ञापन
CGPSC Recruitment 2021 Assistant Professor post open check complete details here
जॉब्स - फोटो : Social Media

विस्तार

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सहायक प्रोफेसर की नौकरियां निकाली हैं। जिनके लिए 15 जून और 16 जून को साक्षात्कार रखा गया है। आयोग की तरफ से कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य विषयों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। जो उम्मीदवार कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी पदों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की अर्हता पूरी करते हैं, वे छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के जरिए साक्षात्कार कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी ले सकते हैं। ध्यान रहे कि चयनित अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-यूपी: दरोगा व सहायक दरोगा के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई तक करें आवेदन
विज्ञापन


इन रिक्तियों को लेकर आयोग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि 15/16 जून को असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन आयोजित होगा। अभ्यर्थी को उसी दिन साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना है। अभ्यर्थियों को अपने साथ इस इंटरव्यू के लिए सभी दस्तावेज ले जाने होंगे, जिनमें कॉल लैटर, एप्लीकेशन फॉर्म और व्यक्तिगत विवरण शामिल है। कंप्यूटर साइंस, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी और अन्य विषयों के लिए क्वालिफाई असिस्टेंट प्रोफेसर को इंटरव्यू शेड्यूल का विवरण आधिकारिक वेबसाइट के जरिए चेक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 LIVE: रेलवे ने 12वीं पास के लिए निकालीं बंपर भर्तियां, यहां पढ़ें पूरी खबर


सूचना प्रौद्योगिकी के लिए साक्षात्कार 15 जून और दस्तावेज सत्यापन की तारीख 14 जून है। दस्तावेज सत्यापन प्रथम पाली में सुबह 9 बजे से होगा और इंटरव्यू दोपहर 1 बजे से होगा। इसी तरह कंप्यूटर साइंस में भी 14 जून को दस्तावेज सत्यापन और 15 जून को इंटरव्यू होगा। दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू चिन्हांकित अभ्यर्थियों का होगा, इसलिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखनी चाहिए।

आधिकारिक अधिसूचना

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed