CGPSC Recruitent 2022: छत्तीसगढ़ पीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां, जानें कैसे करना है आवेदन
CGPSC की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 24 फरवरी, 2022 से शुरू हो गई है। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 25 मार्च, 2022 से पहले पूरा कर लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CGPSC Recruitent 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे उम्मीदवार जो इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।
CGPSC Recruitent 2022: 156 पदों पर होगी भर्तियां
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 156 है। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। हालांकि, परिस्थिति के अनुसार पदों की संख्या में परिवर्तन भी किया जा सकता है। यह भर्ती चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत की जा रही है।
CGPSC Recruitent 2022: 25 मार्च तक कर लें आवेदन
CGPSC की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 24 फरवरी, 2022 से शुरू हो गई है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 25 मार्च, 2022 से पहले पूरा कर लें। राज्य लोक सेवा आयोग की नौकरी एक अच्छी पहचान की नौकरी मानी जाती है। इस कारण इस भर्ती में बड़ी संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण तकनीकी समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।
CGPSC Recruitent 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से MD/MS/DNB में स्नातकोत्तर की योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार राज्य मेडिकल रेजिस्टर या भारतीय मेडिकल रेजिस्टर में पंजीकृत होना चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। अन्य योग्यता और पात्रता मानदंडों की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफेकेशन को चेक कर सकते हैं।
CGPSC Recruitent 2022: चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
CGPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन योग्यता, कार्य अनुभव, दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं।
CGPSC Recruitent 2022: कैसे कर सकते हैं आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपनी जानकारी दर्ज कर के लॉगिन करें।
4. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड कर के आवेदन पत्र भरें।
5. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. अब आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।