CGPSC PCS Mains Result: छत्तीसगढ़ पीएससी ने जारी किया सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, 2021 का परिणाम, ऐसे चेक करें
CGPSC PCS Mains Result: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, 2021 का आयोजन 26, 27, 28 और 29 मई, 2022 को किया गया था। परीक्षा में कुल 2548 उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CGPSC PCS Mains Result: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग/CGPSC ने राज्य सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, 2021 के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को सोमवार 22 अगस्त, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को अब छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सभी जरूरी दिशा-निर्देश हम आपको इस खबर में बताएंगे...
कब हुई थी परीक्षा?
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, 2021 का आयोजन 26, 27, 28 और 29 मई, 2022 को किया गया था। परीक्षा में कुल 2548 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। जारी की गई जानकारी के मुताबिक कुल 509 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। अब इस सभी को परीक्षा के अगले चरण साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
कब होंगे साक्षात्कार?
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के साक्षात्कार का आयोजन सितंबर महीने में किया जाना निर्धारित है। इसके लिए विसतृत शेड्यूल और प्रवेश पत्र को तय समय पर जारी कर दिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इसमें शामिल होने वाले हैं वे किसी भी नई जानकारी या नए अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा इस सिविल सेवा भर्ती के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों के लिए कुल 171 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
- सबसे पहले उम्मीदवार psc.cg.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सिविल सेवा मुख्य परीक्षा परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसमें Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
- आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट ले लें।