फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CGPSC Engineering Service 2026 Notification Out for 46 Vacancies, Apply Online from May 13

CGPSC ESE 2026: छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा का नोटिस जारी, इस दिन से करें पंजीकरण; जानें पात्रता मानदंड

Sat, 09 May 2026 12:19 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 09 May 2026 12:19 PM IST
सार

CGPSC Engineering Service 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। पंजीकरण प्रक्रिया 13 मई से शुरू होगी और 11 जून को समाप्त होगी। इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री वाले आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
CGPSC Engineering Service 2026 Notification Out for 46 Vacancies, Apply Online from May 13
CGPSC ESE 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

CGPSC ESE 2026 Notification: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन 2026 के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 46 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 मई 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून 2026 तय की गई है।

विज्ञापन

इतने पदों पर होगी भर्ती

सीजीपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2026 के माध्यम से विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता स्तर के पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को 56,100 से 1,77,500 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री होना अनिवार्य है। कुछ विशेष पदों के लिए एएमआईई प्रमाणपत्र को भी मान्य माना गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाणपत्र आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए जरूरी होगा।

विज्ञापन

आयु सीमा

भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 11 जून 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जबकि दूसरे चरण में इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट लिया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची दोनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी।

आवेदन शुल्क

वर्ग आवेदन शुल्क (रुपये में)
छत्तीसगढ़ के SC/ST/OBC (NCL)/दिव्यांग उम्मीदवार 300
सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवार 400
करेक्शन फीस 500


CGPSC ESE 2026 Notification PDF

आवेदन कैसे करें?

  • सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।


आवेदन करते समय उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र 11 जून 2026 तक जारी हो चुके हों। आयोग ने उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक दर्ज करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed