{"_id":"61fa802d8e9a903be1647205","slug":"cgpsc-admit-card-2022-chhattisgarh-psc-released-admit-card-for-state-service-prelims-exam-sarkari-naukri","type":"story","status":"publish","title_hn":"CGPSC Admit Card 2022 : छत्तीसगढ़ पीएससी ने जारी किया राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
CGPSC Admit Card 2022 : छत्तीसगढ़ पीएससी ने जारी किया राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें
Wed, 02 Feb 2022 07:22 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 02 Feb 2022 07:22 PM IST
सार
CGPSC Admit Card 2022 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
CGPSC Recruitment 2022
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन किया था, वह सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन
13 फरवरी को होगी परीक्षा
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों के कुल 171 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि दर्ज करें और सबमिट करें।
5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।