फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Vyapam Constable Result out at vyapam.cgstate.gov.in, check details here

CG Vyapam: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट घोषित, फटाफट यहां से करें चेक; 14 सितंबर को हुई परीक्षा

Fri, 10 Oct 2025 10:44 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 10 Oct 2025 10:44 AM IST
सार

CG Vyapam Constable Result 2025 OUT: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
CG Vyapam Constable Result out at vyapam.cgstate.gov.in, check details here
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

CG Vyapam Constable Result 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम पर जारी कर दिया गया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  vyapam.cgstate.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। यह परीक्षा 14 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी। परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


जो उम्मीदवार रिजल्ट में चयनित पाए गए हैं, वे चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य माने गए हैं। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर भी विजिट कर सकते हैं। 

विज्ञापन

इस दिन हुई परीक्षा

परीक्षा 14 सितंबर 2025 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित होगी। कुल परीक्षा अवधि 2 घंटे 15 मिनट की है और इसमें 100 अंक होंगे। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर के संभागीय मुख्यालयों में होगी।

रिजल्ट पर उल्लिखित विवरण

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट पीडीएफ में उम्मीदवारों के लिए कई जरूरी विवरण शामिल हैं, जैसे नामांकन संख्या, उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, पंजीकरण संख्या, आवेदन संख्या, रोल नंबर और कुल अंकों की स्थिति आदि।

उक्त भर्ती परीक्षा का मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर 18 अक्तूबर, 2025 को जारी किया गया था। इसके बाद जो भी उम्मीदवारों ने आपत्ति या सुझाव दिए, उन्हें विषय विशेषज्ञों ने देखकर सही जवाब तय किया और अंतिम उत्तर तैयार किया गया।

रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "रिजल्ट" या "परीक्षा परिणाम" लिंक पर क्लिक करें।
  • "छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025" से संबंधित लिंक खोजें।
  • रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर या नाम खोजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed