CG Vyapam Admit Card 2022: सीजी व्यापम परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजीपीईबी) ने महिला पर्यवेक्षक के पदों की परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विस्तार
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजीपीईबी) ने महिला पर्यवेक्षक पदों की परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। सीजीपीईबी ने 3 दिसंबर से 30 दिसंबर, 2021 के दौरान 200 पर्यवेक्षक (ओपन) और पर्यवेक्षक (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इन पदों पर भर्ती के लिए सीजी व्यापम परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण आईडी नंबर लॉग इन करते हुए अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करना होगा।
सीजी व्यापम पर्यवेक्षक परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे के दौरान आयोजित होगा। वहीं, दूसरा चरण दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे के दौरान आयोजित होगा। उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा देने के लिए पहुंचें। साथ ही वह अपने अन्य पहचान पत्र जैसे वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड जैसे दस्तावेज को भी जरूर लाएं।
कोरोना के दिशा-निर्देशों का करें पालन
उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों पर कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करें। उम्मीदवार शारीरिक दूरी बना कर रखें और मुंह पर मास्क जरूर लगाएं। वहीं, छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की योजना है कि अगले पांच वर्षों में राज्य में करीब 15 लाख रोजगार के अवसर पैदा किए जाएं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस सिलसिले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में एक रोजगार मिशन भी स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।
CG Vyapam Admit Card 2022 को ऐसे करें डाउनलोड
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों के लिए दूसरा पेज खुल जाएगा।
- अब इस पेज पर लॉग इन करते हुए अपनी जानकारियों को लिखें।
- जानकारियां लिखने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर लें।
- प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।