फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CDS result 2021 declared by upsc for written examination

सम्मिलित रक्षा सेवा 2021 : लिखित परीक्षा के परिणाम जारी, 6552 उम्मीदवार रहे सफल

Tue, 23 Mar 2021 08:05 PM IST
संजीव कुमार झा जॉब डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 23 Mar 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
CDS result 2021 declared by upsc for written examination
CDS Exam

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 7 फरवरी, 2021 को आयोजित सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में 6,552 उम्मीदवार सफल रहे।

विज्ञापन


सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (I)  2021 के परिणाम के आधार पर 6552 उम्मीदवारों ने (i) भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में जनवरी, 2022 में प्रारंभ होने वाले 152वें पाठ्यक्रम (ii) भारतीय नौसेना अकादमी, इझीमाला, केरल में जनवरी, 2022 में प्रारंभ होने वाले पाठ्यक्रम (iii) वायु सेना अकादमी, हैदराबाद में जनवरी, 2022 में प्रारंभ होने वाले (उड़ान-पूर्व) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (211(एफ)पी) (iv) अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई में अप्रैल, 2022 में प्रारंभ होने वाले 115वें एसएससी (पुरुषों के लिए) (एनटी) पाठ्यक्रम और (v) अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई में अप्रैल, 2022 में महिलाओं के लिए प्रारंभ होने वाले 29वें एसएससी (गैर-तकनीकी) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा लिए जाने वाले साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है।
विज्ञापन


सफल प्रत्याशी इस वेबसाइट पर पंजीकरण करें
लिखित परीक्षा में सफल हुए वे सभी उम्मीदवार,  जिन्होंने सेना (भारतीय सैन्य अकादमी/अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी) को अपने प्रथम विकल्प के तौर पर चुना है, उनसे अनुरोध है कि वे भर्ती निदेशालय की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर स्वयं को ऑनलाइन पंजीकृत करें ताकि उन्हें एसएसबी साक्षात्कार की सूचना प्राप्त हो सके। जिन उम्मीदवारों ने स्वयं को भर्ती निदेशालय की वेबसाइट पर पहले ही पंजीकृत कर लिया है, उन्हें पुन: ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां जानिए अपना परिणाम 
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/specificdocs/documents/2021/mar/doc202132331.pdf
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed