{"_id":"6a463469cc448e2a890dbf71","slug":"ccrum-recruitment-2026-notification-released-for-179-group-a-b-and-c-posts-2026-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CCRUM Vacancy: सीसीआरयूएम में यूडीसी, एमटीएस और एलडीसी समेत कई पदों पर भर्ती, सैलरी 56,100- 177,500 लाख तक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
CCRUM Vacancy: सीसीआरयूएम में यूडीसी, एमटीएस और एलडीसी समेत कई पदों पर भर्ती, सैलरी 56,100- 177,500 लाख तक
Thu, 02 Jul 2026 03:27 PM IST
Shahin Praveen
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:27 PM IST
सार
CCRUM Recruitment 2026: केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने फार्मासिस्ट, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, यूडीसी, एमटीएस समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 179 पदों को भरा जाएगा। पात्र अभ्यर्थी नीचे दी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
CCRUM
- फोटो : https://ccrum.res.in/Home
विस्तार
CCRUM Vacancy 2026: केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद (सीसीआरएम) ने ग्रुप ए, बी और सी पदों की 179 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस भर्ती में अनुसंधान अधिकारी, सहायक अनुसंधान अधिकारी, स्टाफ नर्स, लेखा अधिकारी, अनुसंधान सहायक, अन्वेषक, फार्मासिस्ट, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, उच्च श्रेणी क्लर्क (यूडीसी), निम्न श्रेणी क्लर्क (एलडीसी), स्टाफ कार चालक और बहु-कार्य कर्मचारी (एमटीएस) शामिल हैं।
विज्ञापन
10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
| पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|
| अनुसंधान अधिकारी (यूनानी) | यूनानी चिकित्सा में MD/MS डिग्री + NCISM/CCIM या राज्य रजिस्टर में पंजीकरण अनिवार्य |
| अनुसंधान अधिकारी (पैथोलॉजी) | पैथोलॉजी में MD डिग्री + MCI/State Medical Council में पंजीकरण |
| अनुसंधान अधिकारी (शरीर विज्ञान) | संबंधित विषय (Molecular Biology/Biotech/Genetics आदि) में PG डिग्री + 3 वर्ष अनुभव या PhD |
| सहायक अनुसंधान अधिकारी / अनुसंधान सहायक / अन्वेषक | संबंधित विषय में मास्टर डिग्री + शोध अनुभव या PhD |
| स्टाफ नर्स | B.Sc Nursing या समकक्ष + नर्स/मिडवाइफ के रूप में पंजीकरण |
| मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट (MLT) | मेडिकल लैब साइंस में ग्रेजुएशन + 2 वर्ष अनुभव |
| फार्मासिस्ट | 10+2 (Science) + 2 वर्षीय Diploma in Pharmacy + रजिस्ट्रेशन |
| UDC / हिंदी सहायक / प्रूफ रीडर / लाइब्रेरी असिस्टेंट | ग्रेजुएशन डिग्री + पद अनुसार अतिरिक्त योग्यता (जैसे Library Science/Translation) |
| LDC | 12वीं पास + टाइपिंग (35 WPM English / 30 WPM Hindi) |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड-III | 10वीं पास + शॉर्टहैंड 80 WPM + टाइपिंग 40 WPM |
| कंपाउंडर | 10वीं पास + 1 वर्षीय यूनानी कंपाउंडर सर्टिफिकेट + 2 वर्ष अनुभव |
| स्टाफ कार ड्राइवर | 10वीं पास + वैध ड्राइविंग लाइसेंस + 3 वर्ष अनुभव |
| MTS | 10वीं पास या संबंधित ट्रेड में ITI |
Trending Videos
इस तारीख से पहले भर दें फॉर्म
ऑनलाइन आवेदन और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन जमा करने के बाद यदि किसी उम्मीदवार को अपने फॉर्म में सुधार करना हो, तो इसके लिए 3 अगस्त 2026 सुबह 10:00 बजे से 5 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक संशोधन (Correction) विंडो खुली रहेगी। उम्मीदवार इस अवधि के दौरान अपने आवेदन पत्र में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
पदवार कितना मिलेगा वेतन?
| पद का नाम | वेतन स्तर | वेतनमान (7वां CPC) |
|---|---|---|
| अनुसंधान अधिकारी (सभी विषय) | लेवल-10 | 56,100 - 1,77,500 (+ लागू होने पर NPA) |
| सहायक अनुसंधान अधिकारी, स्टाफ नर्स, लेखा अधिकारी | लेवल-7 | 44,900 - 1,42,400 |
| शोध सहायक, अन्वेषक, MLT, पुस्तकालय एवं सूचना सहायक, प्रूफ रीडर, हिंदी सहायक | लेवल-6 | 35,400 - 1,12,400 |
| फार्मासिस्ट, सामाजिक कार्यकर्ता, रेडियोग्राफर | लेवल-5 | 29,200 - 92,300 |
| कंपाउंडर, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) | लेवल-4 | 25,500 - 81,100 |
| निम्न श्रेणी क्लर्क (LDC), स्टाफ कार चालक | लेवल-2 | 19,900 - 63,200 |
| बहु-कार्यकारी कर्मचारी (MTS) | लेवल-1 | 18,000 - 56,900 |