फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CCL Apprentice Recruitment 2024 for 1180 various posts, Check eligibility and Application process

CCL Apprentice: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में फ्रेशर्स के लिए सीधी भर्ती, बिना परीक्षा होगा 1180 पदों पर चयन

Thu, 05 Sep 2024 06:01 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 05 Sep 2024 06:01 AM IST
सार

CCL Apprentice 2024: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, ट्रेड/टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती कर रहा है। आवेदन विंडो खुली है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे विवरण पढ़कर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
CCL Apprentice Recruitment 2024 for 1180 various posts, Check eligibility and Application process
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

CCL Recruitment 2024: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा विभिन्न विषयों में एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए आईटीआई और डिप्लोमा/डिग्री धारकों से ट्रेड/टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। संबंधित विषय में 10वीं/आईटीआई या डिग्री/डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर, 2024 है।

विज्ञापन


जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे NAPS के पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in के पोर्टल natseducation.gov.in. पर जाकर अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

CCL Apprentice Vacancy 2024: रिक्ति विवरण

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने विभिन्न विषयों में 1180 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने ट्रेड अपरेंटिस, डिप्लोमा अपरेंटिस और ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए कुल 1180 रिक्तियां अधिसूचित की हैं। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:

  • ट्रेड अपरेंटिस    484
  • नवसिखुआ प्रशिक्षु    55
  • तकनीशियन/स्नातक प्रशिक्षु    637

CCL Apprentice Eligibility: पात्रता मानदंड

सीसीएल अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित पात्रता मानदंड निम्न प्रकार हैं:

  • ट्रेड अपरेंटिस के लिए उम्मीदवार के पास 10वीं पास + प्रासंगिक ट्रेड में आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) पास होने आवश्यक है।
  • डिप्लोमा/स्नातक प्रशिक्षु के लिए निर्धारित पात्रता में 10वीं + प्रासंगिक विषय में डिप्लोमा या बी.कॉम की डिग्री होना आवश्यक है।
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01.08.2024 तक 18 से 27 वर्ष निर्धारित है।
विज्ञापन

CCL Apprentice Selection Process: चयन प्रक्रिया

सीसीएल अपरेंटिस के लिए उम्मीदवारों का चयन आवश्यक योग्यता में उनके अंकों/प्रतिशत की योग्यता के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एमटीसी, एचआरडी कार्यालय, दरभंगा हाउस, सीसीएल में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को इस चरण में सभी आवश्यक दस्तावेज और प्रशंसापत्र लाने होंगे।

प्रमाण पत्र सत्यापन पूरा होने पर, चयनित उम्मीदवारों के नाम, उनके पंजीकरण संख्या, श्रेणी और व्यापार वाली मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी पर रिपोर्टिंग और प्रशिक्षण शुरू करने की तारीखों की सूचना दी जाएगी। उम्मीदवारों को प्रशिक्षण शुरू होने से पहले अधिकृत डॉक्टर द्वारा जारी मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है।

CCL Recruitment Salary: सीसीएल अपरेंटिस वेतन

सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड में ट्रेड/डिप्लोमा/ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए नियुक्त उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार मासिक वजीफा दिया जाएगा। सभी अधिसूचित पदों के लिए वजीफे का विवरण निम्म प्रकार है:

  • ट्रेड अपरेंटिस के लिए 7,000 रुपये प्रतिमाह
  • नवसिखुआ प्रशिक्षु के पहले साल 7,000, दूसरे साल 7,700 रुपये प्रतिमाह का वजीफा दिया जाएगा।
  • डिप्लोमा अपरेंटिस वाले उम्मीदवारों को 8,000 रुपये प्रतिमाह
  • स्नातक प्रशिक्षु के लिए 9,000 रुपये प्रतिमाह का वजीफा प्रदान किया जाएगा।

आवेदन की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in या nats.education.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर रजिस्टर टैब पर क्लिक करके अप्रेंटिस पंजीकरण करे।
  • ऑनलाइन पंजीकरण के बाद आवेदक को उसके मेल आई डी पर एक स्वचालित मेल से पंजीकरण संख्या प्राप्त होगी।
  • NAPS के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के बाद अप्रेंटिस ऑपर्चुनिटी टैब सेक्शन में जाकर अपनी संबन्धित ट्रेड में प्रशिक्षण हेतु अप्रेन्टिसशिप पोर्टल पर दिनांक 21.09.2024 से पहले सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, CENTRAL COALFIELDS LIMITED (E02182000001) उपरोक्त establishment को सिलेक्ट करें तथा उपर्युक्त ट्रेड में अप्लाई करे।
  • NATS के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के बाद CENTRAL COALFIELDS LIMITED establishment को सिलेक्ट करें तथा अप्लाई करे।
  • अंत में आवेदन पत्र की कॉपी डाउनलोड करें।

एक बार ये जरूरी निर्देश भी पढ़ लें

NAPS पोर्टल के CCL में आवेदन भरते समय यदि आपको कोई समस्या आती है तो कृपया ईमेल apprenticehrd.ccl@gmail.com पर संपर्क करें। आवेदन करने से पहले NAPS पोर्टल में अपना केवाईसी (E-KYC, Bank details, PAN, Aadhar Verification) पूरा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed