फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CBT date has come for constable, know how many candidates will pass in it-safalta

Delhi Constable Exam 2022: कॉन्स्टेबल के लिए आ गई है CBT की तारीख, जानें इसमें कितने अभ्यर्थी होंगे पास

Fri, 12 Aug 2022 05:56 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 12 Aug 2022 05:56 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की भर्ती के लिए CBT की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 मई 2022 से 16 जून के बीच आवेदन मांगे गए थे।
 

विज्ञापन
CBT date has come for constable, know how many candidates will pass in it-safalta
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 835 पदों पर निकली भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने हाल ही में एक नोटिस जारी करते हुए इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों की जानकारी अभ्यर्थियों को दी है। SSC द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के जरिए हेड कॉन्स्टेबल (मेल) के 503 पदों, हेड कॉन्स्टेबल (मेल, एक्स सर्विसमेन) के 56 पदों तथा हेड कॉन्स्टेबल (फीमेल) के 276 पदों पर भर्ती की जानी है। आयोग ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 मई 2022 से 16 जून के बीच आवेदन मांगे थे। दिल्ली पुलिस की इस भर्ती में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद जताई जा रही है और इसमें अभ्यर्थियों का चयन चार चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाना है। अगर आप भी इस भर्ती में या दिल्ली पुलिस में निकली कॉन्स्टेबल की अन्य भर्तियों में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय मे इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Head Constable Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस तारीख को होगा CBT का आयोजन :

SSC द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 835 पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन 10 अक्टूबर 2022 से 20 अक्टूबर 2022 के बीच किया जाएगा। गौरतलब है कि अक्टूबर में ही दिल्ली पुलिस में निकली हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के 857 पदों तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों के लिए भी CBT का आयोजन किया जाना है। आयोग द्वारा हाल ही में जारी किए गए नोटिस के मुताबिक कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर भर्ती के लिए CBT 21 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी। जबकि हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के पदों पर भर्ती के लिए CBT 27 और 28 अक्टूबर 2022 को होगी।

विज्ञापन

CBT में कितने अभ्यर्थियों को किया जाएगा सफल घोषित :

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती के लिए होने वाली CBT में कुल रिक्तियों की संख्या के 20 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा सकता है। इस हिसाब से देखा जाए तो आयोग इस भर्ती की CBT में तकरीबन 16 से 17 हजार अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकती है और इन्हें फिजिकल टेस्ट्स के लिए बुला सकती है। यह फिजिकल टेस्ट क्वालीफाइंग नेचर का होगा। फिजिकल टेस्ट के बाद अभ्यर्थियों को 25 अंको के टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेना और इसके बाद अभ्यर्थियों को चौथें और आखिरी चरण में क्वालीफाइंग नेचर के कंप्यूटर (फॉर्मेटिंग) टेस्ट में हिस्सा लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed