CBSE: जूनियर असिस्टेंट और अधीक्षक पदों के लिए जारी हुई परीक्षा तिथि, अप्रैल में होगा एग्जाम; देखें नोटिस
CBSE Junior Assistant and Superintendent Exam Date: सीबीएसई ने जूनियर असिस्टेंट और अधीक्षक पदों के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। जिसका उम्मीदवार लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। यह भर्ती परीक्षा अप्रैल में आयोजित होने वाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Junior Assistant and Superintendent Exam Date 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अधीक्षक और जूनियर सहायक पद के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी है। यह भर्ती 212 पदों के लिए जारी की गई है। सीबीएसई जूनियर सहायक और अधीक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन 02 जनवरी 2025 से 31 फरवरी 2025 तक भरे गए थे। जिन उम्मीदवारों ने यह फॉर्म भरा है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।
जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार जूनियर असिस्टेंट, अधीक्षक पदों के लिए सीबीएई भर्ती परीक्षा तिथि 20 अप्रैल 2025 निर्धारित है। कनिष्ठ सहायक (समूह-सी) के लिए परीक्षा सूबह की पाली में और अधीक्षक (समूह-बी) के लिए दोपहर की पाली में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा पैटर्न
सीबीएसई सुपरिंटेंडेंट टियर-1 परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की ओएमआर आधारित परीक्षा होती है। इसमें कुल 450 अंकों के लिए 150 एमसीक्यू प्रकार पूछे जाएंगे। परीक्षा की समयावधि 2 घंटे की होगी।
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। टियर 1 परीक्षा का स्तर सीनियर सेकेंडरी होगा।
कैसे होगा चयन?
सीबीएसई के तहत जूनियर असिस्टेंट और अधीक्षकों की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं, वे इस प्रकार है:
- टियर 1 परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं।
- टियर 2 अधीक्षक पदों के लिए टियर 2 परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार (ओएमआर आधारित) और वर्णनात्मक (लिखित) परीक्षाएं शामिल होंगी।
- इसे बाद, टियर-1/टियर-2 परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को कौशल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा क्वालीफाइंग प्रकृति का है और अंतिम मेरिट सूची के लिए कोई अंक नहीं गिना जाएगा।