फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CBSE recruitment 2024 notification released for 118 Group A, B and C posts at cbse.gov.in; apply from March 12

CBSE Recruitment 2024: सीबीएसई बोर्ड में ग्रुप ए, बी और सी पदों पर भर्ती; इस दिन शुरू होगा पंजीकरण

Tue, 05 Mar 2024 06:52 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 05 Mar 2024 06:52 PM IST
सार

CBSE Recruitment 2024: सीबीएसई बोर्ड ने विभिन्न ग्रुप ए, बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च, 2024 से शुरू होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबासाइट पर जाकर नोटिस देख सकते हैं। 

विज्ञापन
CBSE recruitment 2024 notification released for 118 Group A, B and C posts at cbse.gov.in; apply from March 12
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

CBSE Recruitment 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से विभिन्न ग्रुप ए, बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर इस भर्ती से जुड़ी अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबासाइट पर जाकर नोटिस देख सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च, 2024 से शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन

इस दिन से शुरू होगा पंजीकरण

बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू होने जा रही है। पंजीकरण विंडो 11 अप्रैल, 2024 तक खुली रहेगी। पंजीकरण के इच्छुक उम्मीदवार इस समयावधि के दौरान अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकेंगे। नोटिस में कहा गया है कि आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से  www.cbse.nic.in पर शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप ए, बी और सी के 118 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिसमें सहायक सचिव, लेखा अधिकारी, कनिष्ठ अनुवादक, कनिष्ठ अभियंता, लेखाकार और कनिष्ठ लेखाकार पदों पर भर्ती होगी। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:

  • ग्रुप ए - 67 पद
  • ग्रुप बी - 24 पद
  • ग्रुप सी - 27 पद

अधिसूचना के अनुसार, बोर्ड सही समय पर वेबसाइट पर पात्रता मानदंड, आयु में छूट, परीक्षा शुल्क, वेतनमान, परीक्षा शहर, महत्वपूर्ण निर्देश, योजना और परीक्षा का पाठ्यक्रम, चयन का तरीका आदि सहित एक अलग विस्तृत अधिसूचना की उम्मीद कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed