फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CBSE Direct Registration 2025: Registration window closing soon, check details here

CBSE Recruitment: सीबीएसई में अधीक्षक, जूनियर सहायक पदों के लिए आवेदन की समय सीमा नजदीक; यहां से करें पंजीकरण

Wed, 29 Jan 2025 06:00 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 29 Jan 2025 06:00 PM IST
सार

CBSE Direct Recruitment: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही अधीक्षक और जूनियर सहायक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
CBSE Direct Registration 2025: Registration window closing soon, check details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

CBSE Direct Registration 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 31 जनवरी को अधीक्षक और कनिष्ठ सहायक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। पात्र उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


सीबीएसई ने जूनियर असिस्टेंट (ग्रुप सी) और सुपरिंटेंडेंट (ग्रुप बी) के पदों के लिए कुल 212 रिक्तियों की घोषणा की है। इनमें से 142 पद सुपरिंटेंडेंट पद के लिए आवंटित हैं, जबकि 70 पद जूनियर असिस्टेंट के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन


पात्रता मानदंड
 

  • अधीक्षक: अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जूनियर असिस्टेंट: अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
  • आयु सीमा: आवेदकों की आयु 31 जनवरी, 2025 तक कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। भारत सरकार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणियों के लिए आयु में छूट का प्रावधान करती है।
  • टाइपिंग कौशल: अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग दक्षता हासिल करनी होगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले अनारक्षित/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों 800 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवाीरों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। 

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर, 'Latest@CBSE' सेक्शन के अंतर्गत "अधीक्षक और कनिष्ठ सहायक के पद के लिए सीधी भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना मोबाइल नंबर और ईमेल पता दर्ज करके पंजीकरण करें।
  • इसके बाद, अपने खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र पूरा करें।
  • अपने फोटो और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • आवेदन पत्र डाउनलोड करें और अपने रिकॉर्ड के लिए उसका प्रिंट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed