फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CBSE CTET Admit Card 2021 Download Sarkari Naukri Image Correction Last Date Today at ctet.nic.in

CTET Admit Card 2021: सीटेट प्रवेश परीक्षा 2021 के ई-प्रवेश पत्र जारी, फोटो सुधार के लिए आज है अंतिम दिन

Mon, 13 Dec 2021 05:06 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Mon, 13 Dec 2021 05:06 PM IST
सार

सीबीएसई केंद्रीय पात्रता परीक्षा (सीटेट) में फोटो सुधार के लिए आज अंतिम दिन है । बोर्ड पहली बार दो चरणों में प्रवेश पत्र जारी करेगा। 16 से 31 दिसंबर, 2021 की परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं।   

विज्ञापन
CBSE CTET Admit Card 2021 Download Sarkari Naukri Image Correction Last Date Today at ctet.nic.in
सीटीईटी 2021 एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) परीक्षा के संबंध में अहम सूचना दी है। सीटेट के लिए पहली बार दो चरणों में प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। पहले चरण में प्रवेश पत्र में शहर व परीक्षा की तिथि का विवरण होगा। दूसरे चरण में परीक्षा केंद्र और परीक्षा के समय की जानकारी दी जाएगी। परीक्षा तिथि से दो दिन पहले प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। जिन्हें अभ्यर्थियों को वेबसाइट ctet.nic.in में जाकर डाउनलोड करना होगा। बोर्ड ने इस संबंध में अहम नोटिस अपनी वेबसाइट में जारी कर दिया है।

विज्ञापन

सीटेट परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी, 2022 के दौरान आयोजित की जाएगी। फोटो व हस्ताक्षर को नियमित फॉर्मेट में न भेजने वालों के लिए अहम सूचना भी जारी की गई है। इन उम्मीदवारों को फिर से वेबसाइट में जाकर अपनी तस्वीरों और हस्ताक्षर को सही फॉर्मेट में अपलोड करने के लिए कहा है। फोटो सुधार के लिए आज अंतिम अवसर है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सरकार की तरफ से कई एतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। इस वर्ष अब तक राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट), उत्तर प्रदेश शिक्षक  पात्रता परीक्षा (यूपीटेट) में पेपर लीक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसलिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं कि पूरी पारदर्शिता और सख्त इंतजाम के बीच परीक्षा का आयोजन हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में होने वाली परीक्षा के लिए जारी हुए ई-प्रवेश पत्र 

16 से 31 दिसंबर, 2021 के दौरान होने वाली सीटेट परीक्षा 2021 के लिए ई-प्रवेश पत्र बोर्ड ने अपनी वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन शुल्क का भुगतान कर दिया है और उन्हें परीक्षा तिथियां आवंटित हो गई हैं। वह अपने ई-प्रवेश पत्र को इस लिंक  पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही 1 से 13 जनवरी, 2021 के दौरान जिन उम्मीदवारों को परीक्षा तिथियां आवंटित की गई हैं। उनके ई-प्रवेश पत्र जनवरी, 2022 में नियम समय पर अपलोड किए जाएंगे।    

फोटो सुधार का उम्मीदवारों को मिल रहा है अवसर 

वहीं, सीबीएसई ने सीटेट के नोटिस में सूचना दी है कि नियमित फॉर्मेट में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड न करने वाले अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर पर संदेश भेजा गया है कि वह इसे दोबारा सही फॉर्मेट में अपलोड करें। सही फॉर्मेट में अपलोड न होने पर इन उम्मीदवारों की फोटो और हस्ताक्षर को अस्वीकार्य कर दिया गया था। इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर अपनी फोटो व हस्ताक्षर को सही फॉर्मेट में भरकर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास फोटो और हस्ताक्षर को सुधार करने का आज अंतिम अवसर है। बोर्ड के अनुसार, आज उम्मीदवार फोटो व हस्ताक्षर को सही फॉर्मेट में अपलोड नहीं करेंगे तो उनके प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे और न ही उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। 



शहर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा तारीख को नहीं बदल सकेंगे

अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वह अपने शहर की सूचना, परीक्षा केंद्र और एग्जाम की तिथि को नहीं बदल सकेंगे। उम्मीदवारों को सीटेट के दिशा-निर्देशों का सही तरीके से पालन करने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed