CBI Recruitment 2025: बैंक में स्नातकों के लिए 85000 तक मासिक वेतन वाली नौकरी, 266 पदों पर जल्द करें आवेदन
CBI Zone Based Officer Recruitment 2025: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए जोन आधारिक अधिकारी भर्ती की घोषणा की है। 266 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि भी काफी करीब है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे विवरण पढ़कर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBI Officer Recruitment 2025: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) की ओर से मेनस्ट्रीम में जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I में जोन आधारित अधिकारियों की नियमित आधार पर भर्ती की जा रही है। बैंक ने इस भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in. पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि काफी करीब है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को तुरंत आवेदन कर लेना चाहिए। अभ्यर्थी 9 फरवरी, 2025 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा संभवतः मार्च 2025 में आयोजित की जाएगी।
CBI ZBO Vacancy 2025: 266 पदों पर होगी भर्ती
- भर्ती अभियान का लक्ष्य 266 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 123 अहमदाबाद जोन के लिए, 58 चेन्नई जोन के लिए, 43 गुवाहाटी जोन के लिए और 42 हैदराबाद जोन के लिए हैं।
- इन पदों के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 48,480 रुपये - 85,920 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
CBI ZBO Eligibility: पात्रता मापदंड
- शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता जिसमें एकीकृत दोहरी डिग्री (आईडीडी) शामिल है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।
- आयु सीमा: 30 नवंबर 2024 तक 21 से 32 वर्ष। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की जोन आधारित अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी/महिला श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 175 रुपये+जीएसटी आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा, अन्य सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपये+जीएसटी का भुगतान करना होगा।
आवेदन करने के चरण
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in. पर जाएं।
- होमपेज पर, रिक्रूटमेंट टैब पर जाएं।
- जोन आधारित अधिकारी भर्ती के लिए उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।