Safai Karamchari Recruitment: बैंक में सफाई कर्मचारी के 450+ पदों पर आज से करें आवेदन, ये रहा लिंक
CBI Safai Karamchari Recruitment: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) आज से बैंक में सफाई कर्मचारी के पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
CBI Safai Karamchari Recruitment: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) आज 21 जून, 2024 को पुन: बैंक में सफाई कर्मचारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो खोलेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज से इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट- centralbankofindia.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जून, 2024 है।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में कुल 484 पदों को भरना है।
पात्रता मापदंड
आयु सीमा: बैंक में सफाई कर्मचारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु 31 मार्च 2023 को 18 वर्ष से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।
शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष परीक्षा/10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
परीक्षा तिथि
इन पदों के लिए भर्ती परीक्षा अस्थायी रूप से जुलाई/अगस्त, 2024 में आयोजित की जाएगी।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को देय आवेदन शुल्क 850 रुपये (जीएसटी सहित) है। हालांकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएक्सएसएम उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये (जीएसटी सहित) है।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर जाना होगा।
- यहां आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना पंजीकरण करें
- इसके बाद, फीस का भुगतान करें आर अंत में फोटो व हस्ताक्षर अपलोड कर दें।