फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Career Tips: What is difference between job and school? know mantra of professional success

Career: नौकरी और स्कूल में क्या है असली फर्क? सिर्फ अंक नहीं, अनुभव भी जरूरी; जानें पेशेवर सफलता के मंत्र

Tue, 15 Apr 2025 12:29 PM IST
शिवम गर्ग निवेन पोस्टमा, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
निवेन पोस्टमा, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 15 Apr 2025 12:29 PM IST
सार

Career Tips: कार्यस्थल पर सफल होने के लिए आपके वास्तविक जीवन के अनुभव, आप उन पर कैसे चिंतन करते हैं और उनसे क्या सीखते हैं, काम आते हैं। ऐसे में करियर में आगे बढ़ने के लिए कुछ बातों को जरूर याद रखना चाहिए।

विज्ञापन
Career Tips: What is difference between job and school? know mantra of professional success
Career Tips - फोटो : freepik

विस्तार

Career Success Tips: कई युवा पेशेवर अपनी नौकरी को स्कूल की तरह मानने की गलती करते हैं, उन्हें लगता है कि सिर्फ कड़ी मेहनत करने और अपने तकनीकी कौशल का इस्तेमाल करने से ही सफलता मिल जाएगी। आप ऐसा भूलकर न करें, क्योंकि कार्यस्थल पर चीजें अलग तरह से काम करती हैं। आप अकेले सफल नहीं हो सकते, बल्कि आपकी तरक्की आपके प्रबंधक, सहकर्मियों और अन्य लोगों के समर्थन पर भी निर्भर करती है। कार्यस्थल पर सफल होने के लिए आपके वास्तविक जीवन के अनुभव, आप उन पर कैसे चिंतन करते हैं और उनसे क्या सीखते हैं, काम आते हैं। ऐसे में करियर में आगे बढ़ने के लिए कुछ बातों को जरूर याद रखना चाहिए।

विज्ञापन

दूसरों का साथ भी जरूरी

स्कूल में जब बात शैक्षणिक अंकों और प्रगति की आती है, तो इसे काफी हद तक आप ही निर्धारित करते हैं। किसी कक्षा या विषय में पास या फेल होना इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कितने अच्छे अंक हासिल किए हैं। वहीं कार्यस्थल पर सफलता काम पूरा करने की आपकी क्षमता को आपके बॉस और सहकर्मियों द्वारा सराहा जाता है या नहीं, इस पर ज्यादा निर्भर करती है। ऐसे में, आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके पास ऐसे लोग हों, जो आपको अनौपचारिक और औपचारिक नेटवर्क, जानकारियों, संसाधनों तथा अवसरों तक पहुंच प्रदान करने में मदद कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेशेवर जगत में काम बोलता है

स्कूल की परीक्षा में सफल होना या एक मजबूत असाइनमेंट जमा करना अक्सर किसी कक्षा को पास करने या अगले स्तर जाने के लिए काफी होता है। शिक्षक का काम आपके काम के बारे में पूछना और उसका आकलन करना होता है, लेकिन पेशेवर जगत में, आपके काम पर तभी ध्यान दिया जाता है, जब उसकी उत्पादकता अच्छी हो और लोग उसकी तारीफ करें। इसलिए आपको स्पष्ट होने की जरूरत है कि आपके करियर के निर्णय लेने में कौन मदद कर रहा है?
विज्ञापन

उत्तरों में विविधता

स्कूल में शिक्षक आम तौर पर ऐसे प्रश्न पूछते हैं, जिनका एक ही सही उत्तर होता है, लेकिन काम पर, सही उत्तर अक्सर अधिक व्यक्तिपरक होता है। जब किसी समस्या को हल करने या किसी प्रोजेक्ट के चुनाव करने की बात आती है, तो आम तौर पर कई तरह के समाधान या रास्ते होते हैं, जिन्हें आप अपना सकते हैं।

सीखने की निर्भरता

बतौर पेशेवर आप सीखने के लिए किसी पाठ्यपुस्तक पर निर्भर नहीं रह सकते। बजाय इसके काम पर सबसे ज्यादा आप अपने अनुभवों से सीखते हैं, लेकिन मायने यह रखता है कि आप जो अनुभव करते हैं, उससे क्या सीख ले रहे हैं। इसलिए बेहतर तरीके से सीखने पर ध्यान दें और उसके लिए अवसरों की तलाश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed