फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Candidates with these additional qualifications will get preference in Lekhpal recruitment-safalta

UP Lekhpal Recruitment 2022: लेखपाल भर्ती में इन अतिरिक्त योग्यता वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी वरीयता और इसके लिए जल्द ही कराई जा सकती है परीक्षा

Wed, 30 Mar 2022 03:28 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 30 Mar 2022 03:28 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में इस वक्त लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
Candidates with these additional qualifications will get preference in Lekhpal recruitment-safalta
UP Lekhpal Recruitment - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा इस वक्त राज्य में लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से सात जनवरी 2022 से 28 जनवरी के बीच आवेदन मांगे गए थे। लेकिन, आवेदन प्रक्रिया को खत्म हुई दो महीने से भी अधिक का समय बीत जाने के बावजूद इसके लिए अभी तक परीक्षाकी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। 8,085 पदों के लिए आयोजित की जा रही इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को राज्य में लेखपाल के पदों पर नियुक्त किया जाएगाऔर इन्हें ग्रेड पे 2000 तथा पे स्केल 5,200 से 20,200 रुपये के हिसाब से सैलरी मिलेगी। अगर आप भी इस भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे UPSSSC Lekhpal FREE Ebook PDF- Download Now की मदद से घर बैठे इसकी कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं और इस बचे हुए समयमें खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार कर अपने सरकारी नौकरी के सपने को पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

जल्द ही कराई जा सकती है परीक्षा:

राज्य में चल रहे विधानसभा चुनाव के खत्म होने और कोरोना महामारी का प्रकोप कम होने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा आयोजितकी जा सकती है। UPSSSC ने इस संबंध में अभी तक कोई सूचना अभ्यर्थियों के साथ साझा नहीं की है। लेकिन, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग अगले कुछ दिनों के भीतर इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें 
लेखपाल सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी
लेखपाल सैलरी 
लेखपाल एग्जाम डेट

इन्हें मिलेगी वरीयता:

लेखपाल के 8085 पदों पर होने जा रही भर्ती में हिस्सा लेने वाले जिन अभ्यर्थियों के पास प्रादेशिक सेना में 2 साल काम करने का अनुभव हो या जिनके पास NCC का 'बी'लेवल सर्टिफिकेट हो, उन्हें इस भर्ती में वरीयता दी जाएगी। हालांकि, इन योग्यताओं को धारण करने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता का लाभ सिर्फ कुछ विशेष परिस्थितियों में ही दिया जाएगा। दरअसल किसी भी परीक्षा में दो या दो से अधिक अभ्यथियों का मार्क्स समान होना आम बात है। अगर लेखपाल भर्ती में भी ऐसी ही स्थिति उत्पन्न होती है तो जिन अभ्यर्थियों के पास ये अतिरिक्त योग्यताएं होंगी, उन्हें वरीयता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी:

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों केसाथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाएजा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed