UPSSSC PET 2022: अभ्यर्थी भूलकर भी ना करें ये गलतियां वरना रद्द की जा सकती है आपकी दावेदारी, PET में हिस्सा लेने से पहले अच्छे से जान लें ये नियम
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2022 में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 27 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य में दूसरी बार आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने PET 2022 के लिए नोटिफिकेशन 28 जून 2022 को जारी किया था और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी इसी दिन से शुरू हो गई थी। इच्छुक अभ्यर्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए 27 जुलाई तक आवेदनकर सकते हैं। UPSSSC द्वारा PET 2022 के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में इसके आयोजन की तारीख तो नहीं बताई गई है। लेकिन UPSSSC द्वारा कुछ समय पहले जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक PET 2022 का आयोजन 18 सितंबर 2022 को किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। उत्तरप्रदेश में UPSSSC की भर्तियों में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए PET में अच्छा स्कोर करना बेहद आवश्यक है। इसलिए अभ्यर्थियों को PET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए सफलता डॉट कॉम नेएक खास UPSSSC PET FREE Study Material: Download Now की शुरुआत की है। इस खास कोर्स से जुड़ कर अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
UPSSSC PET सिलेबस
UPSSSC PET एग्जाम डेट
UPSSSC PET एलिजिबिलिटी
UPSSSC PET प्रीवियस ईयर पेपर- डाउनलोड PDF
ऐसे अभ्यर्थियों की दावेदारी की जा सकती है रद्द :
UPSSSC द्वारा इस परीक्षा के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक अभ्यर्थियों का आवेदन की आखिरी तारीख तक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी होना जरूरी है। इसलिए अगर कोई अभ्यर्थी 27 जुलाई 2022 तक पीईटी के लिए जरूरी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं कर सका तो उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का 10वीं पास होना आवश्यक है।
इन गलतियों पर बाद में भी निरस्त हो सकती है उम्मीदवारी :
आयोग अभ्यर्थियों को उनके द्वारा दी गई सूचनाओं के आधार पर लिखित परीक्षा में औपबंधिक प्रवेश देगा लेकिन बाद में किसी भी स्तर पर अगर ये पाया गया कि अभ्यर्थी द्वारा दी गई सूचना गलत थी तो आयोग उसका आवेदन निरस्त कर देगा। आवेदन पत्र में जन्मतिथि का उल्लेख ना करने, अधिवयस्क या अल्पवयस्क होने पर, न्यूनतम शैक्षिक अर्हता ना होने अथवा गलत/मिथ्या सूचना देने पर भी आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी इस संबंध में पूरी जानकारी PET 2022 के लिए जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
क्या है PET का सिलेबस :
PET में अभ्यर्थियों से इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, करेंट अफेयर्स, जनरल अवेयरनेस, एनालिसिस ऑफ 2 अनरीड पैसेज, ग्राफ इंटरप्रिटेशन और टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस जैसे 15 टॉपिक्स से कुल 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।अभ्यर्थी इस संबंध में पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें औरसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।