RRB NTPC 2022: NTPC भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों के पास अपनी समस्याओं को दर्ज कराने का है आखिरी मौका, तुरंत दर्ज कराएं अपनी आपत्ति
NTPC भर्ती के CBT 1 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी रेलवे द्वारा गठित कमिटी के समक्ष अपनी समस्याएं 16 फरवरी तक दर्ज करा सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये कुल 35,277 रिक्त पदों को भरा जाना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के 35,277 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई CBT 1 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास रेलवे द्वारा गठित कमिटी के समक्ष अपनी समस्याओं को दर्ज कराने का आखिरी मौका है। दरअसल रेलवे ने अभ्यर्थियों को 16 फरवरी 2022 तक अपनी समस्याओं को इस कमिटी के समक्ष दर्ज कराने का मौका दिया है। इसके बाद यह कमिटी चार मार्च 2022 को अपने सुझाव रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) को सौंपेगी। NTPCभर्ती के साथ ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर होने वाली भर्ती में शामिल होने वाले छात्र भी अपनी समस्याओं को इसी कमिटी के समक्ष 16फरवरी तक दर्ज करा सकते हैं। रेलवे द्वारा गठित कमिटी NTPC भर्ती के साथ ग्रुप D भर्ती पर भी अपने सुझाव RRB को चार मार्च को सौंपेगी। वहीं, अगर आपने भी NTPC भर्ती के CBT 1 में हिस्सा लिया है और अब इसके CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं तो नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series की सहायता ले सकते हैं।
रेलवे द्वारा गठित उच्चस्तरीय कमिटी में कौन कौन हैं शामिल :
NTPC भर्ती के CBT 1 के रिजल्ट पर अभ्यर्थियों द्वारा आपत्ति दर्ज कराने के बाद रेलवे ने अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए एक उच्चस्तरीय कमिटी का गठन किया है और यह कमिटी अभ्यर्थियों की समस्याओं को 16 फरवरी तक जानेगी। रेलवे द्वारा गठित इस कमिटी के अध्यक्ष दीपक पीटर, प्रधान कार्यपालक निदेशक (औद्योगिक संबंध), रेलवे बोर्ड हैं। जबकि इस कमिटी के सदस्य सचिव राजीव गांधी,कार्यपालक निदेशक स्थापना (रे.भ.बो.), रेलवे बोर्ड हैं। इनके अलावा इस कमिटी में सदस्य के रूप में आदित्य कुमार, मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन), पश्चिम रेलवे के साथ जगदीश अलगर, अध्यक्ष,रे. भ. बो. / चेन्नई तथा मुकेश गुप्ता अध्यक्ष, रे.भ.बो. / भोपाल शामिल हैं।
कितने अभ्यर्थियों ने दर्ज कराई है शिकायत :
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे द्वारा गठित उच्चस्तरीय कमिटी के समझ अभी तक लगभग 2लाख अभ्यर्थी अपनी समस्याएं दर्ज करा चुके हैं। अभ्यर्थियों को रेलवे ने ईमेल के साथ अन्य कई माध्यमों से अपनी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी है। साथ ही रेलवे भर्ती बोर्ड ने अलग अलग मंडलों में इसके लिए शिविर भी लगाए हैं और अभ्यर्थी अपनी शिकायत यहाँ भी दर्ज करा सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप रेलवे की विभिन्न भर्तियों या यूपी लेखपाल,यूपी कॉन्स्टेबल जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इन कोर्सेस से जुड़ कर कई अभ्यर्थियों ने पहली ही बार में प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक किया है और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार किया है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।