फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   bus driver recruitment in himachal pradesh

ड्राइवर के 300 पदों पर भर्ती, ड्राइविंग टेस्ट के बाद नौकरी

Fri, 08 Jul 2016 10:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 Jul 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
bus driver recruitment in himachal pradesh
18-45 वर्ष के उम्मीदवार करें आवेदन - फोटो : getty
हिमाचल पथ परिवहन निगम ने ड्राइवर के पदों पर विज्ञप्ति जारी की है। इन रिक्तियों की संख्या 300 है। जारी रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास शैक्षणिक योग्यता के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा उतीर्ण तथा भारी परिवहन वाहन का वैध लाइसेंस के साथ भारी यात्री वाहन चलाने का 03 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


ध्यान रहे, आवेदकों का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्‍थ तथा कद (ऊंचाई) 160 सेंटीमीटर होना आवश्यक है। इन पदों पर 18 से 45 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी, 2016 के आधार पर की जाएगी। जारी रिक्तियों पर वेतनमान के तहत 6,000 रुपये और ग्रेड पे 1,200 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

ऑफलाइन होंगे आवेदन

bus driver recruitment in himachal pradesh
आवेदन पहुंचने की अंतिम तिथि 20 जुलाई
विज्ञापित पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.hrtc.gov.in से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ डीडी एवं मांगे गए सभी संबंधित प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों को संलग्न कर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय के पते पर भेजें।

इन पदों पर आवेदन शुल्क 200 रुपये डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करने होंगे। डीडी 'वित्तीय सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी शिमला-171003' के पक्ष में तैयार करें। जारी रिक्तियों पर आवेदन पहुंचने की अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2016 है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन ड्राइविंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए लिंक http://hrtc.gov.in/hrtc/new/dvrrec.pdf पर विजिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed