{"_id":"5f5713fa8ebc3e36860d7a5e","slug":"bumper-recruitment-will-be-done-in-sbi-this-year-vacancy-will-be-removed-for-more-than-14-thousand-posts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुनहरा मौका! भारतीय स्टेट बैंक करेगा इस साल 14 हजार नियुक्तियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
सुनहरा मौका! भारतीय स्टेट बैंक करेगा इस साल 14 हजार नियुक्तियां
Tue, 08 Sep 2020 10:54 AM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई
State Bank of India Vacancy 2020: भारतीय स्टेट बैंक में इस साल बंपर नियुक्तियां होनी वाली हैं। एसबीआई का कहना है कि इस साल उसकी 14,000 नियुक्तियां करने की योजना है। बैंक हमेशा से कर्मचारियों के प्रति दोस्ताना नजरिया रखता आया है। वह अपने कारोबार का विस्तार कर रहा है जिसके लिए लोगों की आवश्यकता होगी। यह इस बात से साबित होता है कि बैंक की इस साल 14,000 से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति करने की योजना है। एसबीआई ने अपने एक वक्तव्य में यह बात कही है।
विज्ञापन
Trending Videos
एसबीआई में इस वक्त हैं ढ़ाई लाख कर्मचारी
भारतीय स्टेट बैंक का कहना है कि बैंक के वर्तमान में ढाई लाख के करीब कर्मचारी हैं। बैंक अपने कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करने और उनके जीवनकाल में मदद के लिये हमेशा आगे रहा है। एसबीआई में निकलने वाली इन रिक्तियों से बैंकिंग सेक्टर में नौकरी खोज रहे युवाओं को फायदा मिलेगा और उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर साबित होगा। हालांकि, अभी बैंक ने इन नौकरियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
भारतीय स्टेट बैंक ने अपने वक्तव्य में कहा कि बैंक अपने कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना तैयार की है जिसके दायरे में करीब 30,190 कर्मचारी आ सकते हैं। बैंक की प्रस्तावित वीआरएस लागत घटाने के लिए नहीं है।