BTSC Recruitment 2025: स्टाफ नर्स के 11 हजार से अधिक पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जानें कौन कर सकता है पंजीकरण
BTSC Staff Nurse Recruitment 2025: बिहार में स्टाफ नर्स के 11 हजार से अधिक पदों के लिए आज आवेदन की अंतिम तारीख है। इच्छुक और योग्य जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
BTSC Recruitment 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) कल, 23 मई, 2025 को स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं ।
बिहार के विभिन्न सरकारी चिकित्सा संस्थानों में स्टाफ नर्स के पद के लिए कुल 11,389 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
कौन कर सकता है आवेदन?
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (G.N.M.) कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया हो और उसके पास उससे संबंधित प्रमाण-पत्र होना चाहिए। यह कोर्स इंडियन नर्सिंग काउंसिल (Indian Nursing Council), नई दिल्ली द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार होना चाहिए।
- यदि उम्मीदवार ने यह कोर्स बिहार राज्य के बाहर किसी संस्थान से किया है, तो उस संस्थान को इंडियन नर्सिंग काउंसिल, नई दिल्ली से उपयुक्तता (Suitability) प्राप्त होना अनिवार्य है।
- इसके साथ ही, उम्मीदवार का बिहार परिचारिका निबंधन परिषद, पटना में पंजीकृत (रजिस्टर्ड) होना जरूरी है।
ध्यान दे, जिन उम्मीदवारों ने B.Sc. (Nursing) की पढ़ाई की है, वे भी इस पद के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
वेतनमान
इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को अपुनरीक्षित वेतनमान 9300-34800 रुपये और ग्रेड पे 4600 रुपये दिया जाएगा। वहीं, सातवें वेतन आयोग के तहत यह वेतन वेतन स्तर-7 में शामिल है।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क के अनुसार, अनारक्षित, ओबीसी, ईबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवार तथा बिहार के बाहर के सभी आवेदकों को 600 रुपये जमा करना होगा, जबकि बिहार के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in या संबंधित पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर "स्टाफ नर्स भर्ती 2025" लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- नया पंजीकरण (New Registration) करें और आवश्यक व्यक्तिगत व शैक्षिक जानकारी भरें।
- अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, योग्यता प्रमाण पत्र आदि अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/UPI) से जमा करें।
- अब आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें और भविष्य के उपयोग के लिए अपने पास रख लें।