BTSC Job: नर्सिंग ट्यूटर के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, बिना परीक्षा होगा चयन; अभी करें पंजीकरण
BTSC Recruitment 2025: बिहार में नर्सिंग ट्यूटर के 498 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही बंद होने वाली है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
BTSC Nursing Tutor Recruitment: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) कल नर्सिंग ट्यूटर के 498 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा, जो भी इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे 1 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। फीस भुगतान की अंतिम तिथि भी इसी दिन निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
बीटीएससी नर्सिंग ट्यूटर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एम.एससी नर्सिंग, बी.एससी नर्सिंग, या इंडियन नर्सिंग काउंसिल / बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट / नर्सिंग एजुकेशन एंड एडमिनिस्ट्रेशन से सम्बंधित डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार को नर्सिंग क्षेत्र में कम से कम दो वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है। साथ ही, आवेदक का नाम बिहार नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल, पटना में पंजीकृत होना चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
सैलरी और चयन प्रक्रिया (Salary and Selection Process)
नर्सिंग ट्यूटर पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-8 के अनुसार वेतनमान प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) और चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination) की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी चरणों में सफल होने पर ही अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Nursing Tutor Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें और नए यूजर के तौर पर रजिस्ट्रेशन करें।
- आवश्यक जानकारी जैसे नाम, योग्यता, अनुभव आदि सही-सही भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक प्रमाणपत्र स्कैन करके अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) से जमा करें।
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट अपने पासरख लें।