फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BSUSC Recruitment 2026: 3,674 Assistant Professor Vacancies Announced in Bihar Universities

BSUSC Vacancy 2026: बिहार के विवि में 3,674 पदों पर बंपर भर्ती, क्या होनी चाहिए योग्यता? जानें आवेदन की शर्तें

Sat, 04 Jul 2026 11:55 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 04 Jul 2026 11:55 AM IST
सार

Bihar Assistant Professor Recruitment: बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने विश्वविद्यालयों और राजकीय डिग्री कॉलेजों में 3,674 संविदात्मक सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
BSUSC Recruitment 2026: 3,674 Assistant Professor Vacancies Announced in Bihar Universities
BSUSC Vacancy - फोटो : AI

विस्तार

BSUSC Vacancy 2026: बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC), पटना ने संविदात्मक आधार पर सहायक प्रोफेसर पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और नवगठित राजकीय डिग्री कॉलेजों में योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित पात्रता मानदंडों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती के माध्यम से कुल 3,674 रिक्त पद भरे जाएंगे, जिनमें 211 नवगठित राजकीय डिग्री कॉलेज भी शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया एचईडी समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन 3 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
आयोजन तारीख
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026
आवेदन पत्रों की जांच और साक्षात्कार की सूचना 17 जुलाई 2026 - 18 जुलाई 2026
साक्षात्कार की संभावित तिथियां 20 जुलाई 2026 - 27 जुलाई 2026
योग्यता सूची का संभावित प्रकाशन 29 जुलाई 2026
कॉलेजों की अस्थायी प्राथमिकता 30 जुलाई 2026
अस्थायी अंतिम आवंटन 1 अगस्त 2026
ज्वाइन करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026

कौन कर सकता है आवेदन?

  • सहायक प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ NET, SLET या SET जैसी पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • यूजीसी के 2009 या 2016 नियमों के अनुसार Ph.D. डिग्री प्राप्त उम्मीदवारों को NET से छूट मिलेगी। ऐसे अभ्यर्थी सीधे आवेदन के पात्र होंगे।
  • जो उम्मीदवार UGC 2009 नियम लागू होने से पहले Ph.D. में पंजीकृत हुए थे, वे निर्धारित शर्तें पूरी करने पर NET छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • विदेशी विश्वविद्यालयों से Ph.D. करने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं, बशर्ते उनका संस्थान QS, THE या ARWU विश्व रैंकिंग में शीर्ष 500 में शामिल रहा हो। जिन विषयों के लिए नेट/स्लेट/सेट आयोजित नहीं होती, उनमें यह योग्यता अनिवार्य नहीं है।
Trending Videos

क्या है आयु के नियम?

सहायक प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, 1 अगस्त 2026 के अनुसार अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 43 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

बिहार सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed