फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BSSC Recruitment 2022 for 100 post of Senior Scientist,Assistant apply on bssc.bihar.gov.in

BSSC Recruitment: बिहार में सीनियर साइंटिस्ट और असिस्टेंट के पदों पर भर्तियां, यह है आवेदन का तरीका

Fri, 25 Nov 2022 09:29 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 25 Nov 2022 09:29 AM IST
सार

BSSC Recruitment 2022: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने सीनियर साइंटिस्ट और असिस्टेंट के पदों पर नौकरियां निकाली हैं। 

विज्ञापन
BSSC Recruitment 2022 for 100 post of Senior Scientist,Assistant apply on bssc.bihar.gov.in
BSSC Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

BSSC Recruitment 2022: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने सीनियर साइंटिस्ट और असिस्टेंट के पदों पर नौकरियां निकाली हैं। इन रिक्तियों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी  22 नवंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट  bssc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 दिसंबर 2022 है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 100 पद भरे जाएंगे।  वे उम्मीदवार इन इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं , जिनके पास संबंधित क्षेत्र में मास्टर्स की डिग्री हो। इन पदों के लिए आयु सीमा 21 से 37 साल तय की गई है। आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। 

विज्ञापन

BSSC Recruitment 2022 चयन प्रक्रिया
इन रिक्तियों के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और अनुभव के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 100 अंक की होगी और साक्षात्कार 20 अंकों का होगा। इसी तरह अनुभव के भी पांच से 20 अंक तक मिलेंगे। चयनित होने के लिए उम्मीदवार को सभी परीक्षाएं पास करनी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

BSSC Recruitment 2022 परीक्षा शुल्क

  • सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 540 रुपये परीक्षा शुल्क दोना होगा। 
  • अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति (बिहार के स्थानीय निवासी के लिए) 135 रुपये का शुल्क देना होगा। 
  • सामान्य श्रेणी के दिव्यांगों के लिए ( अनुसूचित जाति,जनजाति के समान) 135 रुपये का शुल्क देना होगा। 
  • सभी श्रेणी के महिलाओं के लिए ((बिहार के स्थानीय निवासी के लिए)  135 रुपये का शुल्क देना होगा। 
  • बिहार राज्य के बाहर के सभी श्रेणी के महिला पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 540 रुपये का शुल्क देना होगा। 
विज्ञापन

BSSC Recruitment 2022 उम्मीदवारों का वेतन
चयनित उम्मीदवारों को लेवल 6 के मुताबिक 9300 – 38400 + ग्रेड पे 4200 सैलरी मिलेगी। आवेदन केवल ऑनलाइन ही होंगे किसी और माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं होगा। आवेदन की हार्डकॉपी बिहार कर्मचारी चयन आयोग के दफ्तर भेजने की जरूरत नहीं है। एक से अधिक आवेदन पत्र नहीं भरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed