BSSC 10+2 Inter Level 2023: 12000+ पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका, 12वीं पास हैं तो अभी करें अप्लाई
BSSC Inter Level Vacancy 2023: बिहार कर्मचारी चयन आयोग आज, बीएसएससी 10+2 लेवल भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। कुल 12199 पदों पर नियुक्ति होनी है। लिहाजा फटाफट नीचे बताए तरीके से आवदेन कर दें।
विस्तार
BSSC Inter Level Vacancy 2023: बिहार कर्मचारी चयन आयोग आज, बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती के तहत 12199 रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए पंजीकरण विंडों बंद करने वाला है। जिन लोगों ने 10+2 (इंटर स्तर) की शिक्षा पूरी कर ली है और बिहार राज्य में एक स्थिर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - bssc.bihar.gov.in पर जाकर फटाफट इस भर्ती के लिए आवेदन करने दें, क्योंकि आज अप्लाई करने की अंतिम तिथि है।
अंतिम तिथियां
इच्छुक उम्मीदवार आज, यानी 09 दिसंबर तक फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र 11 दिसंबर 2023 तक जमा करने होंगे। इस भर्ती अभियान के तहत उम्मीदवारों को डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव, फाइलेरिया इंस्पेक्टर, सहायक प्रशिक्षक और टैंक सहायक क्लर्क सहित कई अन्य पदों नियुक्त किया जाएगा।
योग्यता
आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदन करने की न्यूनतम आयुसीमा 18 वर्ष है। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा शामिल है। पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न सहित अन्य विवरण जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 540 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एसी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला उम्मीदवारों के लिए आवदेन शुल्क 135 रुपये निर्धारित है। आवेदन शुल्क अंतिम आवेदन तिथि, 09 दिसंबर 2023 तक जमा करना होगा।
इस तरह करें आवेदन
- बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in/ पर जाएं।
- “इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा- 2023 के लिए आवेदन पत्र प्रक्रिया लिंक” लिंक पर क्लिक करें।
- नए पंजीकरण पर क्लिक करें और पूरा विवरण प्रदान करके पंजीकरण फॉर्म भरें।
- पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद लॉगिन पोर्टल पर जाएं और अपने दिए गए पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।