फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BSSC CGL 4 Application Process Postponed; Revised schedule soon; check notice here

BSSC CGL 4 Exam Postponed: स्थगित हुई बिहार सीजीएल परीक्षा, जल्द होगी नई तिथियों की घोषणा; देखें नोटिस

Mon, 18 Aug 2025 06:41 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 18 Aug 2025 06:41 PM IST
सार

BSSC CGL 4 Postponed: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
 

विज्ञापन
BSSC CGL 4 Application Process Postponed; Revised schedule soon; check notice here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

BSSC CGL 4 Postponed: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC CGL 4 2025) की आवेदन प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया है। नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। स्थगन से जुड़ा नोटिस आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


आयोग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि परीक्षा शुल्क में संशोधन प्रस्तावित होने के कारण 18 अगस्त 2025 से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। आयोग ने 4 अगस्त को सूचना जारी कर बताया था कि सीजीएल 4 भर्ती परीक्षा के लिए 18 अगस्त से 19 सितंबर 2025 तक आवेदन लिए जाएंगे, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है और नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में 5,208 पदों को भरा जाना था। इसमें ग्रेजुएट स्तर की नौकरियां शामिल हैं। 
विज्ञापन

 

सीएम नीतीश ने की थी आवेदन शुल्क में रियायत देने की घोषणा

गौरतलब है कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घोषणा की थी कि राज्य में नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षाओं का परीक्षा शुल्क घटाकर मात्र 100 रुपये कर दिया जाएगा और मुख्य परीक्षा में कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा, "हमने राज्य स्तर की सरकारी नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं, चाहे वह बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी), बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी), बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी), बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) और केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीसीएसबी) हो... पीटी में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों से केवल 100 रुपये शुल्क लेने का फैसला किया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed