फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BSSC 2nd Inter Level Exam:  Notice For Tanti Caste Certificate, portal will open again

BSSC Exam 2025: बिहार इंटर लेवल भर्ती से जुड़ा ताजा नोटिस, इन उम्मीदवारों के लिए फिर खुलेगा पोर्टल; जानें वजह

Fri, 03 Jan 2025 02:29 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 03 Jan 2025 02:29 PM IST
सार

BSSC 2nd Inter Level Exam: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने बीएसएससी द्वितीय इंटरस्तरीय परीक्षा 2025 को लेकर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। यह नोटिस खासतौर पर तांती जाति के उम्मीदवारों के लिए है, जिन्हें हाल ही में अनुसूचित जाति की सूची से हटाकर अत्यंत पिछड़ा वर्ग में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
BSSC 2nd Inter Level Exam:  Notice For Tanti Caste Certificate, portal will open again
BSSC 2nd Inter Level Exam - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

BSSC 2nd Inter Level Exam: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने बीएसएससी द्वितीय इंटरस्तरीय परीक्षा 2025 को लेकर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। यह नोटिस खासतौर पर तांती (ततवा) जाति के उम्मीदवारों के लिए है, जिन्हें हाल ही में अनुसूचित जाति की सूची से हटाकर अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) में शामिल किया गया है।  
विज्ञापन


आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपना क्रीमीलेयर रहित प्रमाण-पत्र बनवाकर आयोग के पोर्टल पर अपलोड करें। यह पोर्टल जल्द ही दोबारा खोला जाएगा ताकि संबंधित अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकें।  
विज्ञापन

परीक्षा का प्रारूप और समय-सीमा  

बीएसएससी ने जानकारी दी है कि द्वितीय इंटर लेवल परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कई चरणों में आयोजित होगी, क्योंकि परीक्षा के लिए 27 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। छात्रों की बड़ी संख्या को देखते हुए परीक्षा कराने में कम से कम एक माह से अधिक का समय लगने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 साल बाद निकली द्वितीय इंटरस्तरीय भर्ती

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने लगभग 9 सालों के बाद द्वितीय इंटरस्तरीय भर्ती के लिए 2023 में भर्ती निकाली थी। पहली इंटरस्तरीय परीक्षा के लिए 2014 में विज्ञापन निकाला था। इसका फाइनल रिजल्ट 7 साल में पूरा हुआ था। दूसरी इंटरस्तरीय भर्ती के लिए 2023 के नवंबर तक आवेदन लिया गया था।

इन पदों के लिए होगी परीक्षा

इस भर्ती अभियान तहत में 12 हजार 199 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती के जरिए राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव,  सहायक प्रशिक्षक, एलडीसी, फाइलेरिया इंस्पेक्टर और टैंक सहायक क्लर्क व अन्य पद भरे जाएंगे। 

कुल 12,199 भर्ती में 5503 पद अनारक्षित हैं। 1201 पद ईडब्ल्यूएस, 1377 पिछड़ा वर्ग, 2083 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 1540 एससी, 91 एसटी और पिछड़े वर्ग की महिला के लिए 404 पद आरक्षित हैं।

नॉर्मलाइज्ड से जारी होगा रिजल्ट

विभिन्न शिफ्टों में परीक्षा होने की स्थिति में रिजल्ट नॉर्मलाइज्ड पद्धति से जारी होगा। वैकेंसी से पांच गुना उम्मीदवारों को पीटी में पास किया जाएगा। ये अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठेंगे। इंटर लेवल प्रीलिम्स एग्जाम पासिंग मार्क्स- सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 40 फीसदी, बीसी के लिए 36.5 फीसदी, एमबीसी के लिए 34 फीसदी, एससी एसटी के लिए 32 फीसदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed