{"_id":"6777a66e30f7d9a88b098afa","slug":"bssc-2nd-inter-level-exam-notice-for-tanti-caste-certificate-portal-will-open-again-2025-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BSSC Exam 2025: बिहार इंटर लेवल भर्ती से जुड़ा ताजा नोटिस, इन उम्मीदवारों के लिए फिर खुलेगा पोर्टल; जानें वजह","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BSSC Exam 2025: बिहार इंटर लेवल भर्ती से जुड़ा ताजा नोटिस, इन उम्मीदवारों के लिए फिर खुलेगा पोर्टल; जानें वजह
Fri, 03 Jan 2025 02:29 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 03 Jan 2025 02:29 PM IST
सार
BSSC 2nd Inter Level Exam: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने बीएसएससी द्वितीय इंटरस्तरीय परीक्षा 2025 को लेकर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। यह नोटिस खासतौर पर तांती जाति के उम्मीदवारों के लिए है, जिन्हें हाल ही में अनुसूचित जाति की सूची से हटाकर अत्यंत पिछड़ा वर्ग में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
BSSC 2nd Inter Level Exam
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विस्तार
BSSC 2nd Inter Level Exam: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने बीएसएससी द्वितीय इंटरस्तरीय परीक्षा 2025 को लेकर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। यह नोटिस खासतौर पर तांती (ततवा) जाति के उम्मीदवारों के लिए है, जिन्हें हाल ही में अनुसूचित जाति की सूची से हटाकर अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) में शामिल किया गया है।
आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपना क्रीमीलेयर रहित प्रमाण-पत्र बनवाकर आयोग के पोर्टल पर अपलोड करें। यह पोर्टल जल्द ही दोबारा खोला जाएगा ताकि संबंधित अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपना क्रीमीलेयर रहित प्रमाण-पत्र बनवाकर आयोग के पोर्टल पर अपलोड करें। यह पोर्टल जल्द ही दोबारा खोला जाएगा ताकि संबंधित अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकें।
विज्ञापन
परीक्षा का प्रारूप और समय-सीमा
बीएसएससी ने जानकारी दी है कि द्वितीय इंटर लेवल परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कई चरणों में आयोजित होगी, क्योंकि परीक्षा के लिए 27 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। छात्रों की बड़ी संख्या को देखते हुए परीक्षा कराने में कम से कम एक माह से अधिक का समय लगने की संभावना है।
विज्ञापन
Trending Videos
9 साल बाद निकली द्वितीय इंटरस्तरीय भर्ती
बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने लगभग 9 सालों के बाद द्वितीय इंटरस्तरीय भर्ती के लिए 2023 में भर्ती निकाली थी। पहली इंटरस्तरीय परीक्षा के लिए 2014 में विज्ञापन निकाला था। इसका फाइनल रिजल्ट 7 साल में पूरा हुआ था। दूसरी इंटरस्तरीय भर्ती के लिए 2023 के नवंबर तक आवेदन लिया गया था।इन पदों के लिए होगी परीक्षा
इस भर्ती अभियान तहत में 12 हजार 199 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती के जरिए राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव, सहायक प्रशिक्षक, एलडीसी, फाइलेरिया इंस्पेक्टर और टैंक सहायक क्लर्क व अन्य पद भरे जाएंगे।कुल 12,199 भर्ती में 5503 पद अनारक्षित हैं। 1201 पद ईडब्ल्यूएस, 1377 पिछड़ा वर्ग, 2083 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 1540 एससी, 91 एसटी और पिछड़े वर्ग की महिला के लिए 404 पद आरक्षित हैं।