BSPHCL: बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड में 2600+ पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए भी मौका!
BSPHCL Recruitment 2024: बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) के लिए 2610 पदों पर भर्तीयां निकाली हैं। आवेदन प्रक्रिया नीचे लिखी तिथि से शुरू होने वाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSPHCL Recruitment 2024: राज्य सरकार की बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) ने विभिन्न पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। बीएसपीएचसीएल ने 2610 रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली है, जिनमें टेक्निकल ग्रेड 3, जूनियर अकाउंट क्लर्क, स्टोर असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है।
बीएसपीएचसीएल की ओर से पांच तरह की भर्तियों के नोटिस आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। इन भर्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 01 अप्रैल 2024 से 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन मई या जून में होने की संभावना है। योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा पास करने के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को - 40, बीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 36.5, ईबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 34, एससी एसटी व महिलाओं को 32 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
किस पद पर कितनी वैकेंसी और क्या है योग्यता
टेक्निकल ग्रेड 3 - 2000 (विज्ञापन 05/2024 )
योग्यता - 10वीं पास एवं इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में दो वर्षीय आईटीआई डिप्लोमा।
आयु सीमा - 18 वर्ष से 37 वर्ष।
जूनियर अकाउंट्स क्लर्क - 300 (विज्ञापन 04/2024 )
योग्यता - कॉमर्स में ग्रेजुएशन।
आयु सीमा - 18 वर्ष से 37 वर्ष।
कॉरेसपॉन्डेंस क्लर्क - 150 (विज्ञापन 03/2024 )
योग्यता - किसी भी विषय में ग्रेजुएशन।
आयु सीमा - 21 वर्ष से 37 वर्ष।
स्टोर असिस्टेंट - 80 (विज्ञापन 03/2024 )
योग्यता - किसी भी विषय में ग्रेजुएशन।
आयु सीमा - 21 वर्ष से 37 वर्ष।
जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर जेईई जीटीओ (विज्ञापन 02/2024 )
योग्यता - इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
आयु सीमा - 18 वर्ष से 37 वर्ष।
असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (जीटीओ) (विज्ञापन 01/2024 )
योग्यता - कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ बीए या बीटेक इ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग। बीसी ईबीसी को पांच फीसदी अंकों की छूट। एससी एसटी को 10 फीसदी।
आयु सीमा - 21 वर्ष से 37 वर्ष।
आवेदन फीस -
- जनरल, ईबीसी, बीसी - 1500 रुपये
- एससी, एसटी, दिव्यांग, सभी वर्गों की महिलाएं - 375 रुपये