फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BSF Jobs 2024: Selection process for multiple posts revised, check new guidelines here

BSF Recruitment 2024: बीएसएफ में कई पदों के लिए चयन प्रक्रिया में हुआ संशोधन, देखें नए दिशानिर्देश

Thu, 21 Nov 2024 04:41 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 21 Nov 2024 04:41 PM IST
सार

BSF Recruitment 2024: बीएसएफ एक नोटिस जारी कर अपनी चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण संशोधनों की घोषणा की है। ये परिवर्तन बीएसएफ के अंतर्गत कई पदों को प्रभावित करती हैं, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों में समूह बी और सी पदों के लिए भर्ती अभियान शामिल हैं। 

विज्ञापन
BSF Jobs 2024: Selection process for multiple posts revised, check new guidelines here
BSF Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

BSF Recruitment 2024: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने 20 नवंबर 2024 को जारी एक शुद्धि पत्र के माध्यम से अपनी चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण संशोधनों की घोषणा की है। ये बदलाव कई पदों को प्रभावित करते हैं, जिनमें इंस्पेक्टर (लाइब्रेरियन), एसएमटी वर्कशॉप, पशु चिकित्सा स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, एयर विंग, वाटर विंग और इंजीनियरिंग सेटअप जैसे विभिन्न क्षेत्रों में ग्रुप बी और सी के पद शामिल हैं।

विज्ञापन

क्या बदलाव हुआ?
  • सीमा सुरक्षा बल भर्ती प्रक्रिया अब कई चरणों में चरणबद्ध तरीके से होगी। पहले चरण में शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) शामिल हैं। 
  • आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों की ऊंचाई, छाती और वजन का आकलन करने के लिए पीएसटी दिया जाएगा। पीएसटी और पीईटी में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार परीक्षा में भाग ले सकेंगे, जिसमें उनके ज्ञान और योग्यता का आकलन किया जाएगा। 
  • अंतिम चरण में उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल होगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवार सेवा के लिए आवश्यक स्वास्थ्य मानकों को पूरा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह संशोधन बीएसएफ की निम्नलिखित भर्तियों पर लागू होता है:
  • बीएसएफ इंस्पेक्टर (लाइब्रेरियन) भर्ती 2024
  • बीएसएफ एसएमटी वर्कशॉप भर्ती 2024
  • बीएसएफ पशु चिकित्सा स्टाफ भर्ती 2024
  • बीएसएफ पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2024
  • बीएसएफ एयर विंग भर्ती 2024
  • बीएसएफ वाटर विंग भर्ती 2024 (ग्रुप ए, बी, सी पद)
  • बीएसएफ इंजीनियरिंग सेटअप भर्ती 2024 (ग्रुप ए, बी, सी पद
विज्ञापन

अंतिम चरण में ये है शामिल

  • दस्तावेजीकरण: लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • ट्रेड टेस्ट (विशिष्ट पदों के लिए): ट्रेड आधारित पदों (जैसे एसएमटी वर्कशॉप या पशु चिकित्सा स्टाफ) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने व्यावहारिक कौशल का आकलन करने के लिए ट्रेड टेस्ट से गुजरना होगा।
  • चिकित्सा परीक्षण: यह सुनिश्चित करने के लिए कि अभ्यर्थी संबंधित पदों के लिए आवश्यक स्वास्थ्य मानकों को पूरा करते हैं, अंतिम चिकित्सा जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed