BRIC NABI Recruitment: वैज्ञानिक और प्रशासनिक पदों निकली पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन; देखें रिक्तियां
BRIC NABI Recruitment Notification 2025: राष्ट्रीय कृषि-खाद्य एवं जैव-विनिर्माण संस्थान ने वैज्ञानिक और प्रशासनिक पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BRIC NABI Recruitment 2025: राष्ट्रीय कृषि-खाद्य एवं जैव-विनिर्माण संस्थान (BRIC-NABI) ने वैज्ञानिक और प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर 2025 तक खुली रहेगी।
इस भर्ती के तहत कुल 6 पदों पर चयन होगा। इनमें वैज्ञानिक-एफ के 1 पद, एसोसिएट प्लांट मैनेजर (वैज्ञानिक-ई) के 1 पद, वैज्ञानिक-सी के 2 पद और प्रबंधन सहयोगी के 2 पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिक-एफ के लिए उम्मीदवार के पास कृषि/जैविक/रासायनिक विज्ञान में डॉक्टरेट होनी चाहिए और उसे 10 वर्षों का अनुसंधान एवं विकास अनुभव होना अनिवार्य है। वैज्ञानिक-ई के लिए प्रासंगिक इंजीनियरिंग में एम.टेक/एमई और पीएचडी आवश्यक है, साथ ही 6 वर्षों का पेशेवर अनुभव होना चाहिए।
वैज्ञानिक-सी पद पर उम्मीदवार के पास 3 वर्ष का अनुभव के साथ डॉक्टरेट, 6 वर्ष का अनुभव के साथ एम.टेक, या 8 वर्ष का अनुभव के साथ बी.टेक होना चाहिए। वहीं प्रबंधन सहायक पद के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री होनी चाहिए और उसे 5 वर्षों का प्रशासनिक अनुभव होना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क
वैज्ञानिक पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित उम्मीदवारों को 1180 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/ओबीसी/दिव्यांगजन और महिलाएं मात्र 590 रुपये शुल्क के साथ आवेदन कर सकती हैं।
प्रशासनिक पदों के लिए अनारक्षित उम्मीदवारों को 590 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/एसटी/ओबीसी/दिव्यांगजन/पूर्व सैनिक और महिलाएं 354 रुपये शुल्क के साथ आवेदन कर सकती हैं।
ऐसे करें आवेदन
- BRIC NABI की आधिकारिक वेबसाइट www.ciab.res.in पर जाएं।
- आवेदन पत्र और सारांश शीट डाउनलोड करें।
- ऑनलाइन बैंकिंग या UPI के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी आवश्यक विवरणों के साथ आवेदन पत्र पूरी तरह भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां संलग्न करें।
आवेदन पत्र जमा करने का तरीका
भरा हुआ आवेदन पत्र “प्रशासनिक अधिकारी, BRIC-NABI, नॉलेज सिटी, सेक्टर-81, मोहाली - 140306” पर डाक द्वारा या व्यक्तिगत रूप से भेजा जा सकता है। इसके अलावा, भरे हुए आवेदन पत्र और सारांश पत्र को ईमेल के माध्यम से भी भेजा जा सकता है: वैज्ञानिक पदों के लिए recruit.sci2025@gmail.com और प्रशासनिक पदों के लिए recruit.as2025@gmail.com।
देखें आधिकारिक नोटिस