{"_id":"67bd43e5586b5c229b054af4","slug":"bpssc-si-sub-inspector-vacancy-2025-applications-will-start-from-27-february-know-eligibility-2025-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BPSSC SI Vacancy 2025: बिहार पुलिस में निकली सब-इंस्पेक्टर की नौकरियां, 27 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BPSSC SI Vacancy 2025: बिहार पुलिस में निकली सब-इंस्पेक्टर की नौकरियां, 27 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन
Tue, 25 Feb 2025 09:49 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 25 Feb 2025 09:49 AM IST
सार
Bihar Police Sub Inspector Vacancy 2025: बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के 28 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
BPSSC SI Recruitment 2025
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
Bihar Police SI Vacancy 2025: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने 2025 के लिए सब-इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए बिहार पुलिस में 28 अवर निरीक्षक मद्य निषेध (Sub-Inspector Prohibition) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रारंभ तिथि: 27 फरवरी 2025
- आवेदन समाप्ति तिथि: 27 मार्च 2025
आवेदन की अंतिम तिथि के बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन करें।
विज्ञापन
Trending Videos
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट परीक्षा या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
- पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष।
- महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष।
- आयु की गणना 1 अगस्त 2024 के आधार पर की जाएगी।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
आवेदन शुल्क
सामान्य और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों, साथ ही राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, बिहार राज्य के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है।चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचना के माध्यम से पूरी जानकारी प्राप्त करें।वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के तहत वेतन मिलेगा, जो कि बिहार पुलिस विभाग की नियमों के अनुसार निर्धारित है।कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले, आपको बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें। इसमें आपकी शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण भरने होंगे।
- आवेदन शुल्क अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
- आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अंत में, आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।