फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSSC SI Recruitment: 1681 Candidates Forms Rejected in Bihar SI Vacancy, Know Reasons and Check List here

BPSSC SI Recruitment: बिहार एसआई भर्ती में 1681 अभ्यर्थियों के फॉर्म हुए निरस्त, जानें कारण और देखें लिस्ट

Tue, 29 Apr 2025 06:25 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 29 Apr 2025 06:25 PM IST
सार

BPSSC SI Form Reject: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने 2025 की सब-इंस्पेक्टर भर्ती में 1681 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र खारिज कर दिए हैं। आदेश सूची में उम्मीदवारों का नाम और  रजिस्ट्रेशन नंबर दोनों प्रकाशित हैं। 
 

विज्ञापन
BPSSC SI Recruitment: 1681 Candidates Forms Rejected in Bihar SI Vacancy, Know Reasons and Check List here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

BPSSC SI Form Reject List 2025: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में सब इंस्पेक्टर (SI) पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया में बड़ा कदम उठाते हुए  कई अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र को निरस्त कर दिया है। आयोग ने तीन कारणों से ये आवेदन अस्वीकार किए हैं। बीपीएसएसएससी ने कुल 1681 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र को खारिज कर दिया है, आदेश सूची में उम्मीदवारों का नाम और  रजिस्ट्रेशन नंबर दोनों प्रकाशित हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://bpssc.bihar.gov.in पर जाकर रिजेक्ट लिस्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन

BPSSC SI Form Reject: क्यों हुए फॉर्म रिजेक्ट?  

बीपीएसएससी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, तीन प्रमुख कारणों से फॉर्म रिजेक्ट किए गए हैं:  

  • 1135 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन तो किया लेकिन आवेदन पत्र जमा नहीं किया।
  • 523 अभ्यर्थियों ने स्वयं आवेदन वापस ले लिया।
  • 23 अभ्यर्थियों के एक से अधिक आवेदन पाए गए, जिससे उनके फॉर्म अमान्य कर दिए गए।

निरस्त आवेदन पत्र की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें...

परीक्षा तिथि और ई-एडमिट कार्ड विवरण 

बीपीएसएससी एसआई प्रारंभिक लिखित परीक्षा रविवार, 18 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी, जबकि रिपोर्टिंग समय सुबह 8:30 बजे निर्धारित है। उम्मीदवारों के ई-एडमिट कार्ड 3 मई 2025 से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने के लिए वैध फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड, पैन, वोटर आईडी) अनिवार्य है।  

यदि ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड न हो सके, तो उम्मीदवार 13 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक, आयोग के कार्यालय (5, हार्डिंग रोड, पटना-800001) में आवश्यक दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से जाकर डुप्लिकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न 

बिहार सब इंस्पेक्टर (BPSSC SI) भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी, प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा।  प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जो 200 अंकों के होंगे। यह परीक्षा 2 घंटे की होगी। जबकि मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर सामान्य हिन्दी का होगा, जिसमें 100 प्रश्न होंगे और कुल अंक 200 होंगे। दूसरा पेपर सामान्य अध्ययन एवं अन्य विषयों (जैसे सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भूगोल, गणित और मानसिक योग्यता) से संबंधित होगा। इसमें भी 100 प्रश्न होंगे, कुल अंक 200 होंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed