BPSSC: बिहार में रेंज ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, फिजिकल टेस्ट में 25 KM चलना होगा पैदल; जानें योग्यता-सैलरी
Bihar Range Officer Vacancy: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने वन क्षेत्र पदाधिकारी के 24 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया आज यानी 1 मई 2025 से प्रारंभ होगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी नीचे पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Range Officer Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने राज्य सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत वन क्षेत्र पदाधिकारी (Forest Range Officer) के 24 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया आज यानी 1 मई 2025 से प्रारंभ होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 1 जून 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-6 के अंतर्गत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
शैक्षणिक योग्यता
बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 1 जनवरी 2025 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। यह डिग्री पशुपालन एवं पशुरोग विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, भूगर्भ विज्ञान, भौतिक शास्त्र, सांख्यिकी या जन्तु विज्ञान जैसे किसी एक विषय में हो सकती है। इसके अतिरिक्त, कृषि, वानिकी या इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी भी पात्र माने जाएंगे। उम्मीदवार की डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्था या विश्वविद्यालय से प्राप्त होनी चाहिए और समकक्ष योग्यता भी मान्य होगी।
आयु सीमा
बिहार रेंज ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तक हो सकती है। इसके अलावा, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और थर्ड जेंडर से संबंधित उम्मीदवारों (चाहे पुरुष हों या महिला) के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट भी दी जा सकती है।
फिजिकल टेस्ट
बिहार रेंज ऑफिसर भर्ती में शारीरिक मानकों और पैदल चाल परीक्षा को पास करना अनिवार्य है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई सामान्य, पिछड़ा वर्ग (OBC) और अनुसूचित जाति (SC) के लिए 163 सेमी तथा अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 152.5 सेमी निर्धारित की गई है। इन्हें 25 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी होगी, जिसे 4 घंटे के भीतर पूरा करना आवश्यक है। वहीं, महिला उम्मीदवारों के लिए सभी वर्गों में न्यूनतम ऊंचाई 150 सेमी होनी चाहिए और उन्हें 14 किलोमीटर की दूरी पैदल 4 घंटे में पूरी करनी होगी। यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा से अधिक समय लेता है, तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
सैलरी और चयन प्रक्रिया
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के मुताबिक 35400 से 112400 रुपये तक प्रति माह वेतन मिलेगा। लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, फिजिकल के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। लिखित परीक्षा में दो प्रश्न-पत्र होंगे। प्रथम प्रश्न-पत्र प्रथम प्रश्न-पत्र 50 बहुविकल्पीय प्रश्नों का 100 अंकों का सामान्य हिन्दी का होगा, जिसमें न्यूनतम अर्हतांक 30 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। सामान्य हिन्दी पत्र के लिए परीक्षा की अवधि एक घंटे की होगी, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 02 अंक दिया जायेगा एवं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटा जायेगा।वहीं द्वितीय प्रश्न-पत्र सामान्य अध्ययन का होगा जो सामान्य ज्ञान एवं समसामायिक मुद्दों, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित एवं मानसिक योग्यता जांच से संबंधित कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों का होगा, जिसका पूर्णांक 300 अंकों का होगा एवं परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। प्रत्येक
सही उत्तर के लिए 03 अंक दिया जायेगा एवं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.3 अंक काटा जायेगा।