फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC TRE 3 re-exam dates announced at bpsc.bih.nic.in; check full time table here

BPSC TRE 3.0 Re-Exam: तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती की पुन: परीक्षा तिथियां घोषित, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

Sat, 29 Jun 2024 12:27 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 29 Jun 2024 12:27 PM IST
सार

BPSC TRE 3.0 Re-Exam: बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती 3.0 पुन: परीक्षा के लिए विषयवार तिथियों की घोषणा कर दी है। परीक्षा का आयोजन जुलाई महीने में किया जाएगा।
 

विज्ञापन
BPSC TRE 3 re-exam dates announced at bpsc.bih.nic.in; check full time table here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

BPSC TRE 3.0: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती 3.0 पुन: परीक्षा के लिए विषयवार विस्तृत समय सारिणी जारी कर दी है। आयोग ने पुनःपरीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (bpsc.bih.nic.in.) पर जाकर समय सारणी देख सकते हैं।

विज्ञापन

इन तिथियों पर होगी पुनः परीक्षा 

बीपीएससी टीआरई 3.0 पुनः परीक्षा 19, 20, 21 और 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी। पहले तीन दिन परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक एकल पाली में आयोजित की जाएगी। वहीं, चौथे दिन परीक्षा का आयोजन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक, दो पालियों में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

3.75 लाख ने दी थी परीक्षा

प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बाद बीपीएससी को 15 मार्च को आयोजित टीआरई 3.0 परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। उस दिन करीब 3.75 लाख स्कूल शिक्षक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। उम्मीदवार नीचे विषयवार परीक्षा की तिथि और समय देख सकते हैं।

 
तिथि विषय
19 जुलाई  गणित और विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू (कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के लिए)
20 जुलाई सामान्य, उर्दू, बांग्ला (कक्षा 1 से 5)
21 जुलाई हिंदी, बांग्ला, उर्दू, संस्कृत, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, ललित कला, नृत्य, शारीरिक शिक्षा, मैथिली, संगीत और सामाजिक विज्ञान (कक्षा 9-10 के लिए, शिक्षा विभाग)

हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा (कक्षा 6-10 के लिए, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग)
22 जुलाई  सुबह की पाली: शिक्षा और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के स्कूलों में कक्षा 11-12 के शिक्षकों के लिए सभी विषय।

दोपहर की पाली: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के स्कूलों में कक्षा 6 से 10 तक के शिक्षकों के लिए कंप्यूटर, संगीत, कला विषय।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed